logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम वहां किसी शो के लिए गए थे', मंदाकनी ने बताया दाऊद के साथ फोटो का राज

हिंदी फिल्म की एक्ट्रेस मंदाकिनी का एक फोटो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुआ। वायरल फोटो के 32 साल बाद मंदाकिनी ने बताया कि एक साथ दिखने की वजह क्या थी।

 Mandakini viral photo Dawood Ibrahim

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम, Photo Credit- ANI or Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म की अभिनेत्री मंदाकिनी इन दिनों सुर्खियों में आ गई हैं। जिन्होंने कई साल पहले फिल्मी जगत से दूरी बना ली थी, मंदाकिनी का नाम कई साल पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। जब भारत-पाकिस्तान टीम के बीच मैच हो रहा था, तब स्टेडियम में मंदाकिनी और दाऊद एक साथ नजर आए। दोनों की साथ की तस्वीर वायरल होने लगी। इस तस्वीर को लेकर मंदाकिनी ने 32 साल बाद चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि उनका नाम दाऊद के साथ बेवजह जोड़ा गया।

 

कुछ दिनों पहले मंदाकिनी एएनआई के इंटरव्यू में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में बातचीत की थी। जब पत्रकार ने मंदाकिनी से दाऊद के साथ वायरल तस्वीर को लेकर सवाल किया तो मंदाकिनी ने साफ तौर पर दाऊद के साथ दिखने की वजह बताई। जानकारी के लिए बता दें, 1994 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, जब मंदाकिनी और दाऊद एक साथ क्रिकेट स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में बैठे नजर आए थे।

 

यह भी पढ़ें: पिता की याद में अमिताभ बनाएंगे अयोध्या में धर्मशाला, 15 करोड़ की है जमीन

दाऊद के साथ की फोटो की कहानी

जब पत्रकार ने मंदाकिनी से सवाल किया कि वह स्टेडियम में मैच देखने गई थीं तो इसके जवाब में मंदाकिनी ने कहा, ' हम वहां शो के लिए गए थे।' इसके बाद पत्रकार ने मंदाकिनी से दाऊद के साथ वायरल तस्वीर को लेकर सवाल किया तो मंदाकिनी ने कहा कि मैच में बहुत सारे लोग एक साथ बैठे थे, शायद इसी वजह से हम एक साथ बैठे थे।

जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आपको दाऊद ने वहां इनवाइट किया था। इसके जवाब में मंदाकिनी ने साफ तौर पर बताया कि उन्हें दाऊद ने इनवाइट नहीं किया था। इस इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  बिपाशा बसु ही नहीं, इन एक्ट्रेस ने भी मां बनने के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

क्या झूठी थी कंट्रोवर्सी?

मंदाकिनी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि दाऊद के साथ उनका नाम बेवजह जोड़ा गया था। जिस वजह से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसी सिलसिले में मंदाकिनी ने कहा, 'कैसे एक चीज को कंट्रोवर्सी बनाना और मार्केट में लाना, इसके बारे में मुझे कोई आइडिया ही नहीं था।' इसके बाद मंदाकिनी ने बताया कि लोगों ने उनकी और दाऊद के साथ की तस्वीर को गलत तरीके से इस्तेमाल किया।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें