रणबीर कपूर
की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी है फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है। इतने ज्यादा बजट की भारत में कभी तक कोई फिल्म नहीं बनी है।
बॉलीवुड में कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। ये फिल्में अपने खर्च का लागत तक नहीं निकाल पाई। इस लिस्ट में 'आदिपुरुष' से लेकर 'बॉम्बे वेलवेट' तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: ऐक्शन और इमोशन से भरपूर है 'स्पाइडर: मैन ब्रांड न्यू डे', लोगों को कैसी लगी?
बिग बजट फिल्में जो हुई फ्लॉप हुई
आदिपुरुष
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' में रामायण की कहानी की दिखाया गया था। मेकर्स ने इस फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया था। इस फिल्म का बजट 500 से 700 करोड़ रुपये था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
आमिर खान
की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का बजट करीब 300 करोड़ था। इस फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन नेगेटिव रिव्यू की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर की 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस फिल्म ने भारत में 58 से 60 करोड़ का बिजनेस किया था। यह एक डिजास्टर मूवी थी। इसके बाद आमिर ने फिल्मों से ब्रेक लेने का ऐलान किया था।
सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार
की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म को बनाने में 250 करोड़ रुपये का खर्च आया था। इस फिल्म ने महज 82 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
यह भी पढ़ें: 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', विकास गुप्ता का फूटा शिल्पा शिंदे पर गुस्सा
जीरो
शाहरुख खान
, अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जीरो' का बजट करीब 200 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने 112.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।
बॉम्बे वेलवेट
करण जौहर की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करण जौहर, के के मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ का बिजनेस किया था।