रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। शो में बतौर गेस्ट विकास गुप्ता की एंट्री हुई थी। शो में विकास और शिल्पा शिंदे के बीच फिर से झगड़ा देखने को मिला। इससे पहले 'बिग बॉस 11' में दोनों के बहुत झगड़े हुए थे। 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे थीं। शो भले ही खत्म हो गया लेकिन दोनों की बीच का कोल्ड वॉर अभी भी जा रही है। शो पर विकास ने शिल्पा पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ नेगेटिविटी फैलाती है। उनका हर शो में यही काम है।
विकास ने गेम में सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ की लेकिन शिल्पा शिंदे पर अपनी भड़ास निकाली। विकास ने कहा, 'आप कितनी बदतमीज है आपको मालूम है? आपने कितनी गंदी बातें बोली उसके (शिवांगी) बारे में? मतलब इतनी बदतमीजी? राम कपूर को बोला इस मोटे के साथ सोऊंगी मैं। यह कोई मजाक नहीं है। आप इस तरह की है जहां जाती है नेगेटिविटी फैलाती है। आपको कोई बदल नहीं सकता है। आपको शिल्पा जी नहीं शिल्पा बोलना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर या अरुण गोविल, पुराने और नए 'राम' पर क्या बोली पब्लिक?
शो में विकास ने निकाली शिल्पा पर भड़ास
विकास ने आगे कहा, 'किसी की पर्सनल लाइफ को इतनी बदतमीजी से नहीं करना चाहिए। एक लड़की की वर्जनिटी की बातें नेशनल टेलीविजन पर कर रही है? शर्म आनी चाहिए। विकास ने इसके लिए श्रेया कालरा को भी सुनाया।'
शिवांगी पर शिल्पा ने किया था पर्सनल अटैक
शिल्पा ने अपने बचाव करते हुए कहा, 'बाहर की जो सच्चाई है वही मैं बोल रही हूं। जिसको जैसे लेना है ले ले।' शो में विकास ने आकांक्षा चमोला को सुरक्षित किया और शिल्पा को रिस्क पर डाला। कुछ दिनों पहले श्रेया कालरा से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने दावा किया था कि शिवांगी के अपने को-स्टार्स के साथ कई अफेयर रह चुके हैं। उसका कुशाल टंडन के साथ भी अफेयर था और दोनों की उम्र में कितना अंतर था। इसके बाद शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने शिल्पा शिंदे को शिवांगी की पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ भी कहने से मना किया था। साथ ही लॉकअप में बाहर की बातें करना भी मना है।