logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कांस में पहन ली लाजपत नगर की साड़ी...', ट्रोल हो रहीं अदिति राव हैदरी

कांस फेस्टिवल में अदिति राव हैदरी ने सिंपल साड़ी पहनी थी। उनके लुक और ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हुई है।

Aditi Rao Hydari,

अदिति राव हैदरी, Photo Credit- Social Media

अदिति राव हैदरी अपने कांस फिल्म फेस्टिवल लुक के लिए चर्चा का केंद्र बन गई हैं, जहां उन्हें सिंपल साड़ी में देखा गया। इसी लुक और ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जहां कई लोग उन्हें ड्रेस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कांस जैसे फैशन इवेंट में कौन लाजपत नगर की साड़ी पहनकर जाता है, जबकि मनीष मल्होत्रा, सायशा शिंदे और मासबा जैसे फैशन डिजाइनर के तैयार किए गए कपड़े लोग पहनकर जाते हैं। 

आम आदमी का तो छोड़ ही दीजिए, न्यूज एजेंसी ANI की एडिटर और चर्चित एंकर स्मिता प्रकाश ने भी उन्हें ट्रोल किया है। स्मिता प्रकाश ने अदिति की साड़ी को लाजपत नगर की साड़ी बताया है। स्मिता प्रकाश ने अदिति के कपड़ों के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। तब से स्मिता का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की दो अलग-अलग राय हैं। जहां एक तरफ लोग स्मिता के विचारों से सहमत हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग स्मिता का विरोध कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: नकल करके बनाया नोरा फतेही और हनी सिंह का 'बॉडी रोल' गाना? जमकर हो रही ट्रोलिंग

अदिति ने कैसी साड़ी कांस में पहनी ?

अदिति ने स्किनी शैम्पेन रंग की एक साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में अलग-अलग कढ़ाई की गई है, जो मुगल शैली की कसाब कढ़ाई है। साड़ी पर रेशमी धागों से हैंडवर्क कढ़ाई की गई है, जो मुगल काल के चारबाग डिजाइन जैसी लग रही थी। इस डिजाइन की वजह से सिंपल साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।

स्मिता प्रकाश ने किया ट्रोल

अदिति कांस फिल्म फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसको लेकर एएनआई की एडिटर स्मिता ने कहा, 'अदिति साड़ी में बेशक बेहद खूबसूरत लग रही हैं, हालांकि यह लाजपत नगर की लग रही है।' जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट ब्रांडेड कपड़ों की कॉपी के लिए काफी मशहूर है। यहां हुबहू ब्रांडेड कपड़ों जैसे डिजाइन मिल जाते हैं। साथ ही इस मार्केट में महंगे कपड़े सस्ते दामों में भी मिल जाते हैं। स्मिता के पोस्ट को लेकर कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है।

क्या है लोगों की राय?

 

स्मिता प्रकाश के कमेंट को लेकर नितिन यादव ने कहा, 'ऐसी महिला से उम्मीद नहीं थी, जिसने देश के प्रधानमंत्री का इंटरव्यू लिया हो, वह ऐसी ट्वीट करेगी।'

 

यह भी पढ़ें: '24 घंटे हो गए, मुंबई नहीं पहुंची', वायरल हो गया अमीषा पटेल का पोस्ट


दूसरे व्यक्ति शून्य ने कहा, 'स्मिता प्रकाश ने कभी ऐसी साड़ी पहनी नहीं होगी, इसी वजह से उन्हें यह लाजपत नगर का कपड़ा लग रहा है।'

वहीं तीसरे व्यक्ति ने कहा, 'इसमें स्मिता ने गलत कमेंट क्या किया है? पहले उन्होंने साड़ी की तारीफ की है। जब उन्हें साड़ी अच्छी नहीं लगी, तो क्या बोलें?'


और पढ़ें