logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'24 घंटे हो गए, मुंबई नहीं पहुंची', वायरल हो गया अमीषा पटेल का पोस्ट

अमीषा पटेल ने बताया कि वह यूएई में मिसाइल हमलों की वजह से कई घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करती रहीं। इस जानकारी को अमीषा ने पोस्ट के जरिए शेयर किया है।

Ameesha Patel

अमीषा पटेल, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

अमीषा पटेल का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अमीषा पटेल ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया है कि वह न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थीं, उसी दौरान यूएई (UAE) में मिसाइल हमले हो रहे थे। इस वजह से कई घंटों तक अमीषा एयरपोर्ट पर फंसी रहीं। मिसाइल हमलों के कारण यूएई (UAE) का एयरस्पेस बंद कर दिया गया था, जिसके बाद फ्लाइट को रास्ता डायवर्ट करना पड़ा और फ्लाइट को ओमान के मस्कट ले जाया गया।

 

अमीषा पटेल ने यह मामला 4 मई को बताया था और कहा था कि वह एमिरेट्स एयरलाइंस से दुबई आ रही थीं। इसके बाद दूसरा पोस्ट उन्होंने 5 मई को किया। उन्होंने एयरपोर्ट की फोटो शेयर कर पूरी घटना की जानकारी दी थी। अमीषा के पोस्ट को देखकर उनके फैन्स दुख जता रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट में कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है। अब सवाल उठता है कि अमीषा ने पोस्ट में क्या कहा?

 

यह भी पढ़ें: आस्कर अवॉर्ड के बदले नियम, क्या भारतीय फिल्मों के अवॉर्ड जीतने के बढ़े चांस?

 

क्या है पूरा मामला?

अमीषा पटेल कुछ समय पहले न्यूयॉर्क गई हुई थीं, जो अब न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थीं। उनकी फ्लाइट एमिरेट्स की थी, जहां से उन्हें दुबई उतरना था। जब फ्लाइट दुबई लैंड होने वाली थी, तभी यूएई (UAE) में मिसाइल हमले होने लगे थे। उसी वजह से वहां का एयरस्पेस बंद कर दिया गया। जिसके बाद फ्लाइट को ओमान के मस्कट में लैंड किया गया। एयरस्पेस खुलने के बाद फ्लाइट दुबई गई। उसके बाद अमीषा को दुबई के एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

 

सोशल मीडिया पर अमीषा ने क्या बताया?

अमीषा पटेल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मैं न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी। दुबई उतरने ही वाली थी, उसी दौरान मिसाइल हमला हो गया। जिस वजह से हवाई क्षेत्र बंद हो गया और मुझे दुबई पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'यह युद्ध कब खत्म होगा?'

 

यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो, भगवा लुक देखकर हैरान क्यों हुए फैन्स?

 

अगले पोस्ट में अमीषा ने 5 मई की सुबह दुबई एयरपोर्ट की फोटो शेयर की थी और पोस्ट पर लिखा, 'न्यूयॉर्क से निकले हुए 24 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक मुंबई नहीं पहुंच पाई।' दोनों पोस्ट के कमेंट में कई फैन्स ने कमेंट किया है, जहां कई लोग अमीषा के लिए दुख जता रहे हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें