logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सूबेदार' से 'दलदल' तक, विलेन बनकर छाए परेश रावल के बेटे आदित्य

'सूबेदार' हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में आदित्य रावल ने शानदार काम किया है। उनके काम की खूब तारीफ हो रही है।

aditya rawal

आदित्य रावल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अनिल कपूर की हाल ही में फिल्म 'सूबेदार' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभाया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों लगातार रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म में अनिल के साथ राधिका मदान, सौरभ शुकला,आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सभी कलाकारों की दमादार ऐक्टिंग की तारीफ हो रही है।

 

अनिल कपूर की बेटी का रोल राधिका मदान ने निभाया है। फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।  राधिका के अलावा आदित्य रावल के काम की भी खूब तारीफ हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: बादशाह पर दर्ज हुई 2 FIR, 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद, यूट्यूब से डिलीट हुआ गाना

 आदित्य ने फिल्मों में किया धमाल

सूबेदार

 

आदित्य ने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। उनके किरदार का नाम प्रिंस है। प्रिंस के रोल में आदित्य ने जान फूंक दी है। फिल्म में उनके वन लाइनर कमाल के हैं। फिल्म में मोना सिंह ने खलनायिका का रोल निभाया है। उसका भाई प्रिंस है जो अपनी बड़ी बहन बबली दीदी के अवैध धंधों को चलाता है। प्रिंस के रोल में आदित्य बेहद प्रभावी लगे हैं।

 

आदित्य परेश रावल के बेटे हैं। वह अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहता है। उनकी ज्यादा फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है लेकिन उनका काम हर प्रोजेक्ट में दमदार है। आदित्य ने 'सूबेदार' से पहले 'दलदल' और 'मुंबई मेरी जान' समेत इन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किया है।

 

 

दलदल

 

'दलदल' में आदित्य रावल ने ड्रग एडिक्ट साजिद की भूमिका निभाई थी। वह इस किरदार में छा गए थे। भले इस सीरीज की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी लेकिन आदित्य के काम की खूब चर्चा हुई थी। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

 

मुंबई मेरी जान

 

'मुंबई मेरी जान' में आदित्य ने गैंगस्टर छोटा बब्बन का किरदार निभाया है। उन्होंने एक ऐसे गैंगस्टर का रोल निभाया था जो डोंगरी की गलियों से उठकर मुंबई के अंडरवर्ल्ड में अपनी जगह बनाता है। इस सीरीज से उनके काम को पहचान मिली थी। यह सीरीज आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सूबेदार' में अनिल कपूर से ज्यादा राधिका मदान की चर्चा, ऐसा क्या है खास?

 

 

तीरंदाज

 

यह सीरीज 2022 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में आदित्य रावल ने एक आदिवासी तीरंदाज की भूमिका निभाई थी जो अपने जनजाति के लोगों की रक्षा के लिए हत्यारा बन जाता है। आप इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

 

बमफाड़

 

बमफाड़ एक ऐक्शन-रोमांस फिल्म है। इससे आदित्य ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में आदित्य ने नासिर जमाल का रोल प्ले किया था। फिल्म में उन्होंने बिगड़ैल और बागी लड़के की भूमिका निभाई थी।

Related Topic:#Anil Kapoor

और पढ़ें