logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सूबेदार' में अनिल कपूर से ज्यादा राधिका मदान की चर्चा, ऐसा क्या है खास?

अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर दर्शक लगातार रिव्यू दे रहे हैं।

anil kapoor subedaar

राधिका मदान और अनिल कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

80 और 90 के दशक में बड़े पर्दे पर हीरो को पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है। इसी कलेवर की अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है। 'सूबेदार' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।

 

'सूबेदार' में अनिल के साथ राधिका मदान, आदित्य रावल, सौरभ शु्क्ला, फैसल मलिक और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अनिल ने सूबेदार अर्जुन मौर्य का  किरदार निभाया है। उनकी कॉलेज जानी वाली बेटी श्यामा (राधिका मदान) जो अभी तक अपनी मां की एक्सीडेंट में मौत के सदमे से नहीं उभर पाई है। इस फिल्म को लेकर लोग लगातार रिव्यू दे रहे हैं। हर तरफ राधिका मदान के काम की तारीफ हो रही है। 

 

यह भी पढ़ें: करण औजला ने ऐसा क्या किया कि बुरी तरह हो रहे हैं ट्रोल?

'सूबेदार' में छाईं राधिका मदान

राधिका श्यामा के किरदार में दमादार अंदाज में नजर आई है। उन्हें क जुझारू लड़की के रोल में दिखाया गया है जो बार मुसीबतों में फंसती है लेकिन अपने हालातों से हार नहीं मानती है। वह एक फाइटर के रूप में नजर आई है। फिल्म से उनका एक सीन खूब वायरल हो रहा है जिसमें गुंडा उनपर एसिड फेंकने की कोशिश करता है लेकिन उसमें पानी होता है। उस सीन में राधिका एक पल में इमोशनल और दूसरे पल उनकी आंखों में गुस्सा और बेबसी दिखाई देती है।

 

राधिका बेहतरीन कलाकार है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म 'पटाखा' से किया था इसके बाद वह 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'अंग्रेजी मीडियम', 'सिद्धत', 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में मुख्य भूमिका में निभाई है। राधिका ने भले ही कम फिल्मों में काम किया है लेकिन हर फिल्म पहली वाली से बिल्कुल अलग है।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसी लड़कियों के वजह से होता रेप...', खुशी मुखर्जी के कपड़ों पर रैपर सेंटी

राधिका की अपकमिंग फिल्में

राधिका 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आएंगी। 2026 की शुरुआत में उनकी 'सूबेदार' रिलीज हुई है। 'सूबेदार' से पहले उनकी साल 2024 में 'सरफिरा' और 2025 में 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' रिलीज हुई थी।

 

 

Related Topic:

और पढ़ें