logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ऐसी लड़कियों के वजह से होता रेप...', खुशी मुखर्जी के कपड़ों पर रैपर सेंटी

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के बोल्ड कपड़ों को लेकर रैपर सैंटी शर्मा ने विवादित बयान दिया है। इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Khushi Mukherjee and  Rapper Santy

खुशी मुखर्जी और सैंटी शर्मा Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी आए दिन अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर विवादों में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा के केंद्र में आ गई हैं, क्योंकि रैपर सैंटी शर्मा ने उनके कपड़ों को लेकर विवादित कमेंट किया है। कई बार खुशी मुखर्जी रिवीलिंग ड्रेस पहनकर वीडियो पोस्ट करती हैं। खुशी के बोल्ड लुक वाले पोस्ट को लेकर सैंटी शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा, 'ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप होते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर बच्चे भी देखते हैं, इसलिए ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो शालीन हों।

 

सैंटी शर्मा के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ एक्ट्रेस के फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर रैपर सैंटी शर्मा की विवादित टिप्पणी क्या जायज है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: सूबेदार में अनिल कपूर का नया अवतार, क्या फिल्म जीत पाएग दर्शकों का दिल?

 

वायरल वीडियो में क्या है खुशी मुखर्जी का ड्रेस?

कुछ दिन पहले खुशी मुखर्जी मुंबई में बोल्ड कपड़ों में देखी गई थीं, जहां कई मीडिया पेजों ने उनकी फोटो और वीडियो बनाई थी। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खुशी अपने कपड़ों को ठीक कर रही हैं, ताकि कैमरे पर ज्यादा रिवील न हो जाए। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर रैपर सैंटी शर्मा ने विवादित टिप्पणी की है।

रैपर सैंटी शर्मा का तीखा कमेंट

खुशी मुखर्जी के वायरल वीडियो पर रैपर सैंटी ने कमेंट करते हुए कहा है, 'ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप ज्यादा होते हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए हमें ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो शालीन और समाज के लिए अच्छा हो। प्लेटफॉर्म्स और जिम्मेदार लोगों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।'

 

इसके बाद वह कहते हैं कि सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे कपड़े दिखाना सही नहीं है, क्योंकि बच्चे भी देखते हैं। ऐसे कंटेंट पर सख्ती और नियम होना जरूरी है।  उन्होंने कहा, 'दीदी, आपसे रिक्वेस्ट करता हूं हमारी आने वाली जेनरेशन का भविष्य मत बिगाड़ो।'

 

यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए'.. यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई ने लगाया आरोप

 

यह विवादित प्रतिक्रिया रैपर सैंटी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है, जिसमें वह खुशी के कपड़ों पर आपत्ति जता रहे हैं। इस कमेंट के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने विचार शेयर कर रहे हैं, जिस वजह से यह मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस मुद्दे को लेकर कई लोग कह रहे हैं कि देश में रेप का जिम्मेदार किसी इन्फ्लुएंसर के कपड़े कैसे हो सकते हैं। कई लोगों ने कहा है रैपर सैंटी को पब्लिक फोरम पर इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें