logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए'.. यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई ने लगाया आरोप

यूट्यूबर अनुराग ने एक वीडियो के जरिए अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाया था। जिसके बाद अनुराग के भाई ने उनके आरोपों को झूठ बताया है।

Anurag Dobhal

अनुराग डोभाल, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसे देखकर उनके फैंस चौंक गए थे। इस वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब अनुराग के भाई ने उनके आरोपों का जवाब दिया है। अनुराग के भाई ने कहा है कि यह सब एकतरफा कहानी है और अनुराग यह सब सिर्फ व्यूज हासिल करने के लिए कर रहे हैं।

 

अनुराग ने अपने पिछले वीडियो में कहा था कि उनके माता-पिता और पत्नी उन्हें मेंटली टॉर्चर करते हैं। इस टॉर्चर से परेशान होकर अनुराग ने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश करने की बात भी कही। अनुराग ने अपने घरवालों पर यह भी आरोप लगाया था कि उनके परिवार वालों ने उनकी पत्नी को अपनाया नहीं है। जिस वजह से पत्नी रितिका अलग हो गई है,और इसी वजह से अनुराग बेहद दुखी हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुराग के फैंस उनके माता-पिता को ट्रोल कर रहे हैं। जिस वजह से अनुराग के भाई कलम ने चुप्पी तोड़ी है और अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, साथ ही अनुराग के कुछ चैट्स भी शेयर किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान का इजरायल से पंगा क्या है? 4 फिल्में जो बयां करती हैं हकीकत

 

कलम ने क्या कहा?

अनुराग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद अनुराग के भाई कलम इंक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं अपनी बात का पक्का हूं। सारे सबूत मेरे ब्रॉडकास्ट चैनल पर दिए जा चुके हैं और सब लोग शांत हो जाओ, ये तो उसका रोज का काम है व्यूज के लिए। भाई, उसने एकतरफा कहानी पोस्ट कर दी, पर सच नहीं बताया।' इसके बाद कलम ने कहा, 'मेरे सभी फैंस के लिए मेरा मैसेज है कि आप सब इन बातों में मत पड़ो। अनुराग को इंस्टाग्राम पर व्यूज लेना पसंद है। इसी वजह से उसने यह घटिया वीडियो पोस्ट की है। इन्हीं हरकतों की वजह से अनुराग की पत्नी रितिका अलग हो गई है।'

 

इन दावों के अलावा कलम ने यह भी दावा किया है कि अनुराग की पत्नी उनकी हरकतों की वजह से उन्हें छोड़कर गई है। इस बात की पुष्टि के तौर पर उन्होंने एक व्हाट्सएप चैट भी शेयर की है और अनुराग का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

 

यह भी पढ़ें: होली पर क्यों नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म? 15 साल में पहली बार हो रहा ऐसा

 

कलम ने शेयर किए अनुराग के चैट्स

कलम ने अनुराग के कुछ चैट्स भी शेयर किए हैं। इन चैट्स में अनुराग कथित तौर पर अपनी पत्नी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस चैट में अनुराग ने कहा है, 'उसने तुम्हारे बारे में कुछ बोला तो मैंने उसे बजा दिया (पीट दिया)। मैं मारना नहीं चाहता था, पर वह बहुत उकसा रही थी। अब वह शांत रहेगी।' इन चैट्स को शेयर करते हुए कलम ने दावा किया है कि अनुराग अपनी पत्नी को पीटा करते थे, इसी वजह से उनकी पत्नी उनसे अलग हो गई। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें