logo

मूड

ट्रेंडिंग:

होली पर क्यों नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म? 15 साल में पहली बार हो रहा ऐसा

इस बार होली पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसकी मुख्य वजह टी-20 वर्ल्ड कप और रमजान का पवित्र महीना है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आमतौर पर होली और दीवाली जैसे बड़े त्योहारों पर बड़ी फिल्में रिलीज की जाती हैं, क्योंकि इन अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग सिनेमा देखने जाते हैं, जिससे फिल्मों की अच्छी कमाई होती है। इस बार होली पर सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। ऐसा 15 साल बाद पहली बार हो रहा है। इससे पहले 2015 में भी होली जैसे बड़े त्योहार पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।


इस साल होली पर फिल्म रिलीज न होने की सबसे बड़ी वजह टी-20 वर्ल्ड कप है। साथ ही, इस बार होली के दिन रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। रमजान के दौरान कई लोग धार्मिक कारणों से मनोरंजन गतिविधियों से दूरी बनाए रखते हैं। पहले भी कुछ वर्षों में ऐसा हुआ है जब होली के दिन फिल्म रिलीज नहीं की गई थी, क्योंकि उसी दिन टी-20 वर्ल्ड कप का महत्वपूर्ण मैच था। क्रिकेट भारत में बेहद लोकप्रिय है और खासकर टी-20 मैच को लोग बड़े उत्साह से देखते हैं।

 

ऐसे में फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों की रिलीज डेट मैच वाले दिन नहीं रखते, ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। कई बार निर्माता फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा देते हैं या फिर पहले कर देते हैं। इस साल भी एक फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब सवाल उठता है कि कौन सी फिल्म पोस्टपोन हुई है और कौन सी प्रीपोन?

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी रोक हटी, हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

कौन सी फिल्म इस साल पहले रिलीज हुई?

'मर्दानी 3' फिल्म जो फरवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के निर्दशको ने जान बूझकर फिल्म तय समय से पहले रिलीज की, जिससे फिल्म को वर्ल्ड कप के कहर से बचा जा सके। पिछले दिनों डायरेक्यर अभिराज ने खुद बताया था कि देश के लोगों को क्रिकेट के प्रति क्रेज को देखते हुए मर्दानी 3 रिलीज तय तारिख से पहले रखी गई। पहले यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, जिसे 30 जनवरी को ही रिलीज किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'उनका किसी और से अफेयर है...', थलपति विजय की पत्नी ने मांग लिया तलाक

कुछ फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ी

हिन्दी सिनेमा की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' जो होली के समय ही रिलीज होने वाली थी जो अब टल गई है। 'पति पत्नी और वो दो'. 'गबरू' फिल्म पहले  4 मार्च और 13 मार्च को रिलीज होने वाली थीं। अब 8 मई और 15 मई को इन्हें रिलीज किया जा रहा है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें