logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उनका किसी और से अफेयर है...', थलपति विजय की पत्नी ने मांग लिया तलाक

साउथ सुपरस्टार विजय थलपति चर्चा में हैं। शादी के 27 साल बाद संगीता सोरनलिंगम ने पति विजय से तलाक मांगा है।

news image

विजय थलपति और उनकी पत्नी संगीता, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेता और टीवीके चीफ विजय थलपति और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। साउथ सुपरस्टार की पत्नी संगीता ने उनसे तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता सोरनलिंगम ने पति विजय थलपित पर दूसरी महिला के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है। संगीता ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27 (1) (a) के अनुसार पति या पत्नी में से कोई भी जिला न्यायलय में तलाक के लिए याचिका दे सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज पर लगी रोक हटी, हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

पत्नी ने लगाया विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

संगीता ने याचिका में दावा किया है कि अभिनेता का किसी अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। उन्हें इसके बारे में 2021 में पता चला था। उन्होंने विजय से इस रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने रिश्ते को जारी रखा। दोनों पिछले 2 साल से अलग रह रहे हैं।

 

 

 

कब हुई थी दोनों की शादी?

विजय ने संगीता से 25 अगस्त 1999 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटा संजय और बेटी दिव्या। दोनों को पिता के साथ फिल्म Vettaikaaran और Theri में देखा गया था। विजय की पत्नी संगीता लाइमलाइट से दूर रहती हैं। शादी के 27 साल बाद दोनों बाद तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

 

यह भी पढ़ें: सिवेट तोमर ने तलाकशुदा रिद्धि डोगरा को किया था प्रपोज, शो से बाहर आते ही पलटा

विजय ने किया था ऐक्टिंग से रिटायरमेंट का ऐलान

विजय साउथ के सुपरस्टार हैं। उन्होंने साल 2014 में अपनी राजनैतिक पार्टी तमिलागा वेट्री कजम यानी टीवीके को लॉन्च किया था। 2026 में उन्होंने ऐलान किया था कि वह ऐक्टिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं और राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होना चाहते हैं। उनके करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' है। यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है जिस वजह से अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।  

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें