कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'द 50' चर्चा में बना हुआ है। शो से कुछ कंटेस्टेंट्स को इस शो से खूब फेम मिला है। शो में सिवेट तोमर और रिद्धि डोगरा के बीच में नजदीकियां बढ़ती दिखीं। शो पर सिवेट सभी लड़कियों के साथ फ्लर्ट और मजाक-मस्ती करते हुए नजर आए थे।
सिवेट ने शो पर रिद्धि डोगरा को प्रपोज भी किया था। हालांकि रिद्धि ने उन्हें सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया था। शो का फिनाले शूट हो गया है। सभी कंटेस्टेंट्स शो से बाहर निकल चुके हैं। अब सिवेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद को सिंगल बताया है। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 'उसके वहां लंगर लगा है', कपिल शर्मा संग काम नहीं करने पर बोले सुनील पाल
शो से निकलते ही सिवेट ने बदले तेवर
शो से बाहर आने के बाद के बाद सिवेट से पूछा गया कि आपने रिद्धि को प्रपोज किया है। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने किसी को प्रपोज नहीं किया है। सुनते नहीं हो क्या मैंने सिर्फ दोस्त बोला था। मैंने दोस्त बोला था और कुछ नहीं बोला था। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़े और कहा कि दुआएं देना बस। सिवेट का यह वीडियो लोगों के लिए बहुत शॉकिंग था। अब सिवेट की बातों पर रिद्धि कैसे रिएक्ट करती हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि गेम में बने रहने के लिए उन्होंने रिद्धि संग लव एंगल का ट्रैक चलाया था। एक व्यक्ति ने लिखा, 'सिवेट ने पिछले गेम में भी ऐसा किया था।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'रिद्धि भी जानती है कि सिवेट बस फ्लर्ट कर रहा है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सिवेट तो लाइमलाइट के लिए रिद्धि डोंगरा के साथ था।'
यह भी पढ़ें: 27 फरवरी को नहीं रिलीज हुई कोई हिंदी फिल्म, इन फिल्मों को मिला फायदा
रिद्धि और सिवेट में 13 साल का अंतर
शो के अंदर उन्होंने कई बार ऐसे दिखाया कि उन्हें रिद्धि से सच्चा प्यार हो गया है। सिवेट का यह वीडियो लोगों के लिए बहुत शॉकिंग था। अब सिवेट की बातों पर रिद्धि कैसे रिएक्ट करती हैं। रिद्धि सिवेट से 13 साल बड़ी हैं। उनकी पहली शादी राकेश बापट से हुई थी लेकिन अब दोनों का तलाक हो गया है। तलाक के बाद भी रिद्धि और राकेश अच्छे दोस्त हैं। मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े दिखते हैं।