स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने साथी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा पर पुराने इंटरव्यू में तंज कसा है। वह हाल ही में मेरी सहेली के पॉडकास्ट में शामिल हुए जहां उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में बात की।
सुनील ने खुद को कपिल का सबसे बड़ा फैन बताया। जब सुनील से कपिल संग उनके बॉन्ड को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे कपिल शर्मा से कोई दिक्कत नहीं है। मैं उसका बहुत बड़ा फैन हूं। वह पिछले 12 सालों से शो चला रहे हैं। वह अच्छा काम कर रहे हैं और अपने दोस्तों को भी आगे बढ़ा रहे हैं। वह दुनिया के हाईएस्ट पेड कॉमेडियन में से एक हैं।'
यह भी पढ़ें: 27 फरवरी को नहीं रिलीज हुई कोई हिंदी फिल्म, इन फिल्मों को मिला फायदा
कपिल संग क्यों नहीं काम करते हैं सुनील पाल?
सुनील ने आगे कहा, 'वह मुझसे कई बार बोलता है, मेरे सेट पर आया करो। मिला करो मुझसे। बहुत प्यार करते हैं, मानते है मुझे लेकिन मैं कहता हूं कपिल मुझे मानता है वह उसकी महानता है। मैं तभी जाऊंगा जब मुझे लगेगा कि सुनील पाल के लिए सच में काम है। वरना उसके यहां तो लंगर लगा रहता है। आधा पंजाब वहां पर बैठा है।'
सुनील ग्रोवर पर कसा था तंज
सुनील पाल ने Telly Talk को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'सुनील ग्रोवर बहुत पुराना लग रहा है। वहीं घिसी पिटी चीजें करता है। हंसी नहीं आती है। बार-बार ऐक्टर की गोद में लड़की बनकर बैठ जाना और फिर अवॉर्ड फंक्शन में जाकर बोलना, आज मुझे पता चला कि संतरे खाएं भी जाते हैं।' हालांकि सुनील ग्रोवर ने इन बातों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कपिल शर्मा का शो नेटफ्लिक्स पर आता है। इस शो के चार सीजन आ चुके हैं। शो के आखिरी एपिसोड में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ बतौर गेस्ट पहुंचे थे। नेटफ्लिक्स ने शो के पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है।