logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करण औजला ने ऐसा क्या किया कि बुरी तरह हो रहे हैं ट्रोल?

पिछले शो की खराबी के बाद अब करण औजला 12 अप्रैल को 'मुंबई 2.0' शो करेंगे, जिसमें पुराने टिकट वाले फैंस को बिल्कुल फ्री एंट्री दी जाएगी।

Karan Aujla, Photo Credit: Social Media

करण औजला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर करण औजला ने मुंबई में अपने पिछले कॉन्सर्ट के दौरान हुई अव्यवस्था और फैंस की नाराजगी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। 3 मार्च को हुए होली स्पेशल शो में खराब मैनेजमेंट और सुविधाओं की कमी के कारण फैंस काफी निराश थे। जिसके बाद अब सिंगर ने 'मुंबई 2.0' नाम से एक नए शो का ऐलान किया है।

 

इस नए शो की सबसे खास बात यह है कि जिन लोगों ने पिछले शो (3 मार्च) के लिए टिकट खरीदे थे, उन्हें इस बार फ्री एंट्री दी जाएगी। यह शो 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बेहतर इंतजाम और एक शानदार अनुभव देने का वादा किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'इस साल कर दूंगा पूरी तसल्ली', गाने की वजह से बादशाह को क्यों मिला नोटिस?

 

मुंबई में हुआ पिछला कॉन्सर्ट एक 'डे-टाइम' होली इवेंट था। वहां मौजूद लोगों के लिए यह किसी बुरे सपने जैसा रहा। फैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए शिकायत की थी कि वहां पीने के पानी की भारी कमी थी और भीषण गर्मी की वजह से कई लोग बेहोश तक हो गए थे। भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे और कई वीआईपी टिकट धारकों ने भी यह आरोप लगाया कि उन्हें न तो सिंगर ठीक से दिखाई दिए और न ही वहां कोई बैठने की सुविधा थी। सोशल मीडिया पर इस इवेंट को 'अब तक का सबसे खराब कॉन्सर्ट' बताया जा रहा था।

मुंबई 2.0 में क्या होगा खास?

फैंस के गुस्से को देखते हुए करण औजला और आयोजक टीम ने अपनी गलती सुधारने की कोशिश की है। उन्होंने वादा किया है कि 12 अप्रैल को होने वाला यह शो पहले से कही ज्यादा शानदार और बेहतर तरीके से मैनेज किया जाएगा। इसमें वलर्ड-क्लास प्रोडक्शन और नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा ताकि हर एक फैन को एक सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके। करण ने खुद इंस्टाग्राम पर कहा है कि वह अपने फैंस की बहुत इज्जत करते हैं और उन्हें निराश नहीं देख सकते।

पुराने टिकट का क्या होगा और नए टिकट कैसे मिलेंगे?

जिन लोगों ने 3 मार्च के पिछले शो के लिए पैसे खर्च किए थे, उन्हें अब दोबारा टिकट खरीदने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। आयोजक खुद उन सभी पुराने खरीदारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर नया फ्री टिकट भेज देंगे। इसका मतलब है कि पुरानी टिकट ही इस बार आपकी एंट्री का जरिया बनेगी।

 

यह भी पढ़ें: आयरन मैन के साथ ऑस्कर 2026 के मंच पर दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

 

वहीं, जो लोग पहली बार इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं उनके लिए नए टिकटों की बिक्री 8 मार्च से शुरू की जाएगी। ये टिकट लिमिटेड हैं और इनकी शुरुआती कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। अगर कोई पी-पॉप पिट का अनुभव लेना चाहता है, यानी स्टेज के सबसे नजदीक वाला हिस्सा जिसमें खड़े होने वाले फैंस सीधे सिंगर के सामने होते हैं और उन्हें परफॉर्मेंस को बिल्कुल पास से देखने का मौका मिलता है। उस टिकट की कीमत 29,999 रुपये तक जाएगी।


और पढ़ें