logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आयरन मैन के साथ ऑस्कर 2026 के मंच पर दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा साल 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक प्रेजेंटर के रूप में चुनी गई हैं। जहां वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे बड़े हॉलीवुड कलाकारों के साथ मंच पर अवॉर्ड देंगी।

Priyanka Chopra, Robert Downey Jr. And Anne Hathaway, Photo Credit: Social Media

प्रियंका चोपड़ा, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे, Photo Credit: Social Media

इंडिया की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर पूरी दुनिया में इंडिया का नाम रोशन किया है। प्रियंका को साल 2026 के 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' में एक 'प्रेजेंटर' के रूप में चुना गया है। इसका मतलब यह है कि वह दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार समारोह के मंच पर खड़ी होकर विजेताओं को ट्रॉफी देंगी। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है, जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले और पूरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत खुश है।

 

इस बार ऑस्कर के मंच पर प्रियंका चोपड़ा अकेली नहीं होंगी। उनके साथ हॉलीवुड के कई बड़े कलाकार भी दिखाई देंगे, जिनमें 'आयरन मैन' फिल्म के मशहूर हीरो रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐन हैथवे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन दिग्गज सितारों के साथ प्रियंका का नाम होना यह दिखाता है कि आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितनी बड़ी पहचान बना चुकी हैं। 

 

यह भी पढ़ें: द केरला स्टोरी 2: प्यार, धोखा और धर्म परिवर्तन के खेल में सस्पेंप खूब है

सोशल मीडिया पर मिली ढेरों बधाइयां

जैसे ही प्रियंका ने अपनी पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी, वैसे ही सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने उन्हें "देश का हीरो" बताया, तो वहीं ऋतिक रोशन जैसे बड़े एक्टर्स ने भी उनकी इस सफलता पर खुशी जताई। प्रियंका की पिछली फिल्म 'द ब्लफ' भी काफी चर्चा में रही थी और अब ऑस्कर में उनका शामिल होना उनकी कामयाबी में एक नया सितारा जोड़ देगा।

 

यह भी पढ़ें: सत्ता, शक और 'मी टू' में उलझी ताकतवर महिला की कहानी है 'Accused'

कब और कहां होगा यह फंक्शन

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के 'डॉल्बी थिएटर' में होने जा रहा है। यह बड़ा फंक्शन रविवार, 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। लोगों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हॉलीवुड के इस सबसे बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेरती हुई नजर आएंगी।


और पढ़ें