फिल्म मेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ये दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही। इन दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त समेत तमाम कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की दमदार कहानी के साथ-साथ म्यूजिक ने भी लोगों का दिल जीत लिया। इस दोनों फिल्मों के गानों में सिंगर अफसाना खान ने अपनी दमदार आवाज दी है। इन गानों की वजह स वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।
इससे पहले अफसाना खान को सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिली थीं। शो पर उनके बहुत ज्यादा झगड़े हुए थे। वह 2021 में रियलिटी शो में नजर आई थीं। उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा रियलिटी शोज का हिस्सा बनेंगी?
यह भी पढ़ें: 'लीड सपोर्टिंग कलाकारों से बात नहीं करते', राजेश कुमार ने खोली इंडस्ट्री की पोल
'बिग बॉस' को लेकर अफसाना ने दी अपनी राय
अफसाना ने एचटी से कहा, 'नहीं , नहीं मैं रियलिटी शो नहीं करूंगी। एक गेस्ट के तौर पर मैं अपना गाना प्रमोट करने के लिए जा सकती हूं।' अफसाना से पूछा गया कि क्या वह दोबारा बिग बॉस करना चाहेंगी? उन्होंने कहा, 'बाप रे बाप। वह शो हमारे लिए नहीं बना है। जो लोग अच्छे है उनके लिए नहीं बना है वह शो।' धुरंधर में अफसाना ने 'नाल नचना' और 'रंग दे लाल' गाना गाया है। इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव है। इससे पहले शाश्वत और अफसाना ने साथ में फिल्म 'वीर द वेडिंग' में काम किया था। हालांकि अफसाना का गाना बाद में रिप्लेस कर दिया गया था।
अफसाना को कैसे मिली 'धुरंधर'?
अफसाना ने अपने इंटरव्यू में बताया कि शाश्वत ने मुझे धुंरधर के लिए कॉल किया था और कहा कि मुझे पहचानते हो, मैं कौन हूं। मैं कहा कि हां, मैंने आपके साथ फिल्म वीर द वेडिंग के लिए गाया था और बाद में हटा दिया गया। शाश्वत ने कहा, 'मैं वहीं म्यूजिक डायरेक्टर हूं। मैं आपका हमेशा से फैन रहा हूं, पर उस टाइम मेरी इतनी चली नहीं थी कि मैं किसी को प्रेशर कर सकूं। मैं खुद स्ट्रगल कर रहा था।'
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 को बड़े डायरेक्टर्स ने बताया था फ्लॉप, फिल्म मेकर कुणाल कोहली का खुलासा
अफसाना ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2023 में शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने 'नशा' गाना गाया था। इसके बाद उन्होंने 'स्काई फोर्स' औ 'तेहरान' में भी गाना गाया और अब 'धुरंधर' में काम किया।