हिंदी सिनेमा में लंबे समय से क्लास सिस्टम चलता आ रहा है। भले ही एक फिल्म के सफल होने में लीड स्टार, सपोर्टिंग स्टार्स से लेकर पूरे क्रू का हाथ हो। हाल ही में अभिनेता राजेश कुमार ने सेट पर चलने वाले क्लास सिस्टम के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने टीवी पर 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से लेकर कई शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
राजेश कुमार ने एक पोडकास्ट में बताया कि कई बार लीड स्टार्स सपोर्टिंग कास्ट से बात तक नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में क्लास सिस्टम चलता है। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी बड़ी फिल्म के सेट पर जाएंगे तो नोटिस करेंगे कि 4 से 5 से बात हो रही है जिसमें डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर, लीड ऐक्टर और लीड राइटर मौजूद होता है और बाकी लोगों को इसका हिस्सा नहीं बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 को बड़े डायरेक्टर्स ने बताया था फ्लॉप, फिल्म मेकर कुणाल कोहली का खुलासा
लीड स्टार सपोर्टिंग ऐक्टर से बात तक नहीं करते हैं
राजेश ने कहा, 'मैंने कभी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया है लेकिन सुना है कि वह सीन को सपोर्टिंग ऐक्टर्स के साथ भी रिहर्स करते हैं। हालांकि बहुत से ऐसे लोग है जो सेकेंडरी स्टार्स के साथ कोई रिहर्सल तक नहीं करते हैं, उनसे बात तक नहीं करते हैं और इस वजह से फिल्म को नुकसान पहुंचता है। कुछ लोगों को लगता है कि सपोर्टिंग ऐक्टर उनके सीन को कम प्रभावशाली बना सकते हैं। ऐसे में कई बार सपोर्टिंग कलाकार को आखिरी में लाइंस दी जाती है।'
उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा, 'मैंने खुद कुछ ग्रेट ऐक्टर्स के साथ काम किया है जो आपकी तरफ देखेंगे भी नहीं और कुछ पूछना हो तो अपने एसोसिएट से कहेंगे। ये ऐसा क्यूं बोल रहा है। नहीं, हमें रिहर्सल की कोई जरूरत नहीं है। हम सीधा शूट करेंगे। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि हमें इस तरह के सिस्टम से बाहर निकलने की जरूरत है।'
यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज, लोग बोले गोविंदा की 'सैंडविच' का रीमेक
राजेश इस फिल्म में आएंगे नजर
राजेश कुमार आखिरी बार फिल्म 'सैयारा' में नजर आए थे। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वह अब वरुण धवन, मृणाल ठाकुर औ पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की तुलना गोविंदा की फिल्म 'सैंडविच' से की जा रही है। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।