logo

मूड

ट्रेंडिंग:

18 साल बाद भी अनिल कपूर को Slumdog Millionarie के लिए क्यों मिल रहे हैं पैसे?

18 साल पहले फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Anil Kapoor

अनिल कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

साल 2008 में अनिल कपूर की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ऑस्कर जीता था। इस फिल्म को दुनियाभर में लोगों ने पसंद किया था। अनिल ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 18 साल हो गए है। आज भी इस फिल्म से वह करोड़ों की कमाई कर रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

 

अनिल को इस फिल्म के लिए फीस नहीं मिली थी। फिल्म के मेकर्स ने शुरुआत में ही उनसे कह दिया था वह उनकी नॉर्मल फीस भी अफोर्ड नहीं कर पाएंगे। अनिल फिल्म में फ्री में काम करने के लिए राजी हो गए थे क्योंकि वह कुछ नया सीखना चाहते थे। इस फिल्म की रॉयलिटी उन्हें आज भी मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: 'गोलमाल 5' में अजय के साथ अक्षय मचाएंगे धमाल, शर्मन जोशी की हुई वापसी

अनिल को 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए क्यों मिलते हैं पैसे?

अनिल ने इंडियाटुडे को बताया, 'मुझे यह बात आपसे जरूर शेयर करनी है। यह मेरे लिए भावुक पल है। डेढ़ दशक से ज्यादा इस समय बीत चुका है और कल फिर से मुझे स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए पे चेक मिला है।'

 

उनसे पूछा गया कि कितने पैसे मिलते हैं? उन्होंने जवाब दिया, 'कल यह 3000पाउंड था और मैं अपने सारे टैक्स भरता हूं इसलिए यह कह सकता हूं। मुझे लगभग आधा मिलियन पाउंड मिलने वाले हैं तो मैं करोड़पति हूं। इसके लिए मैंने कभी नहीं कहा था। उन्होंने मुझे यह खुद दिया है।'

 

यह भी पढ़ें: 1, 2 नहीं, धड़ाधड़ फ्लॉप हुईं फिल्में, अब फिर सरकार 4 बनाने चले राम गोपाल वर्मा

अनिल ने क्यों की थी 'स्लमडॉग मिलियनेयर'?

अनिल ने बताया, 'मैंने वह फिल्म खुद को एजुकेट करने के लिए और सीखने के लिए की थी। मैंने सीखना चाहता हूं और इसी तरह मैं रेलेवेंट बना रहता हूं। उन्होंने कहा कि वह मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। मैंने कहा कि क्या मैंने आपसे पैसे मांगे थे। फिर मैंने यह फिल्म फ्री में करने का फैसला लिया।'


अनिल की हाल ही में फिल्म 'सूबेदार' रिलीज हुई थी जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। वह शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगे। इसके अलावा 'अल्फा' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं।

 


और पढ़ें