68 साल की उम्र में सनी देओल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। 2023 में उन्होंने 'गदर 2' से कमबैक किया था। 'गदर 2' ने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस समय वह अपने करियर के सबसे अच्छे दौर है। 2026 में उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई थी।
26 जनवरी को 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों को शानदार रिव्यू मिला है। 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। अब 30 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ है। फिल्म की सक्सेस के बाद निर्माता भूषण कुमार में कंफर्म किया कि वह बॉर्डर 3 की प्लानिंग कर रहे हैं। इस साल सनी की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म निर्माताओं ने सनी की कई फिल्मों पर करोड़ों का दांव लगाया है। इस लिस्ट में इक्का से लेकर जाट तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'देख ले' से मुमैत खान बनी थीं स्टार, एक हादसे ने बदली किस्मत, कहां है गायब?
सनी देओल की ये फिल्में रिलीज होंगी
रामायण
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'रामायण' है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम और साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। फिल्म में सनी हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। उन्हें इस रोल में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। यह फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म को दो भागों में बनाया गया है।
लाहौर 1947
सनी की फिल्म 'लाहौर 1947' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सनी और प्रीति लंबे समय बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।
इक्का
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में सनी ने वकील का रोल निभाया है।
यह भी पढ़ें: 'देख ले' से मुमैत खान बनी थीं स्टार, एक हादसे ने बदली किस्मत, कहां है गायब?
गबरू
सनी देओल ने फिल्म 'गबरू' का ऐलान 19 अक्टूबर को किया था। यह फिल्म अगले महीने 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जाट 2
2025 में सनी की फिल्म जाट रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया था। फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है जिसका निर्देशन संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।
अपने 2
2007 में अपने रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कहा कि इस फिल्म का सीक्वल आएगा। यह फिल्म धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि के तौर पर बनाई जाएगी।