logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'देख ले' से मुमैत खान बनी थीं स्टार, एक हादसे ने बदली किस्मत, कहां है गायब?

फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का गाना 'देख ले' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने ने अभिनेत्री मुमैत खान को रातोंरात स्टार बना दिया था।

mumait khan

मुमैत खान, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय दत्त के करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म का गाना 'देख ले' दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस गाने में अभिनेत्री मुमैत खान ने काम किया था। मुमैत को इस गाने ने रातोंरात स्टार बना दिया। 

 

जब मुमैत ने इस गाने को किया तब वह महज 18 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों में काम किया था। तेलुगू में उन्होंने फिल्म 'छत्रपति' और 'पोकिरी' में काम किया। आज वह कहां हैं? 

 

यह भी पढ़ें: क्या 22 साल बाद 'मैं हूं ना' का सीक्वल लेकर आ रही हैं फराह खान? खुद बताया सच

'देख ले' फेम गर्ल ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?

लोगों को लगा था कि उन्होंने शो बिज छोड़ दिया है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मुमैत ने खुद खुलासा किया कि उनके साथ क्या हुआ और अब वह क्या कर रही हैं? मुमैत ने कहा, 'उनके साथ घर पर एक गंभीर हादसा हुआ जिसके बाद उनके दिमाग की नसें डैमेज हो गईं और वह 15 दिनों के लिए कोमा में चली गई थीं। उन्हें दौरे पड़ने लगे और उनका करियर ही उनके लिए अभिशाप बन गया।' 

 

अनिरुद्ध कोंडुरी के पॉडकास्ट में मुमैत ने कहा कि 7 साल का ब्रेक बहुत मुश्किल था। इस दौरान उनकी मां ने उन्हें आर्थिक रूप से सहारा दिया। उन्होंने आगे कहा कि ठीक होने के दौरान मुझे एहसास हुआ कि ऐक्टिंग के अलावा मुझे मेकअप करना भी खुद बहुत पसंद है।

बिजनेस वुमन बन गई हैं मुमैत खान

मुमैत ने कहा, 'मैंने अपने शौक को WeLyke Academy में बदल दिया और हैदराबाद में ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया। साउथ इंडियन इंडस्ट्री में बहुत भेदभाव है इसलिए जब भी फिल्म साइन करती थी तब मुंबई से स्टाइलिंग टीम को बुलाती थी। इसलिए मैं ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को बदलना चाहती थीं।' वह अब फिल्मों से दूर है लेकिन एक सफल बिजनेस वुमन बन चुकी हैं।

शादी नहीं करना चाहती मुमैत खान

मुमैत खान की पर्सनल लाइफ करें तो वह अभी सिंगल हैं। उनकी उम्र 40 साल हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि वह शादी करके स्टेल नहीं होना चाहती हैं। वह एक सीरियस रिलेशनशिप में थी लेकिन बात नहीं बनी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें