logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लोग असली दोस्तों को भूल जाते हैं', शाहिद संग अनबन पर अहमद खान ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म मेकर अहमद खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दोस्त शाहिद कपूर संग हुए अनबन पर अपना रिएक्शन दिया है।

ahmed khan and shahid kapoor

अहमद खान और शाहिद कपूर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर अहमद खान और अभिनेता शाहिद कपूर बचपन के दोस्त थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। साल 2015 में दोनों के बीच में अनबन की खबरें सामने आई थी। अपने एक इंटरव्यू में अहमद ने कहा था कि शाहिद उन्हें अस्पताल में देखने तक नहीं आए थे जब वह वर्टिगो अटैक से जूझ रहे थे। इसी साल शादी कपूर की शादी हुई थी जिसमें वह शामिल नहीं हुए थे।

 

अहमद खान ने हाल ही में शाहिद को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या भविष्य में दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए अहमद ने कहा, 'मैंने शाहिद की डेब्यू म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में काम किया था। इसके बाद मैंने उसकी फिल्म 'इश्क विश्क' में कोरियोग्राफर था। इसके बाद मैंने उसकी फिल्म 'फूल एंड फाइनल' डायरेक्ट की थी। फिर मैंने फिल्म 'पाठशाला' का निर्माण किया था जिसमें उसने रोल निभाया था लेकिन पिछले कुछ सालों में चीजें बदल गई। वह एक अलग तरह की फिल्में करता है जो वह करना चाहता है। दूसरी तरफ मैं अलग तरह की फिल्में बना रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं। हम साथ में काम करेंगे जब हम साथ में होंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'दोबारा शादी नहीं करूंगी, अकेले रहूंगी', आकांक्षा ने बताया तलाक के बाद का प्लान

क्या दोस्त शाहिद से नाराज है अहमद?

उन्होंने आगे कहा, 'हम बहुत लंबे समय से मिले नहीं है क्योंकि जिंदगी में हम अलग-अलग पाथ पर है। हम बचपन के दोस्त हैं। हम तब दोस्त बने थे जब मैं 11 साल का था और वह 7 साल का था। हमारी दोस्ती 30 साल पहले शुरू हुई थी लेकिन यह काम ही ऐसा है इसमें कई नए आते हैं। आप नए लोगों से दोस्ती करते हैं और अपने सचे दोस्तों को भूल जाते हैं। हमारा लाइफस्टाइल अब बदल गया है।'

क्यों हुआ था दोनों में झगड़ा?

2015 में अहम ने कहा था, 'मुझे वर्टिगो के अटैक आने शुरू हो गए थे अगर वह बेड पर भी लेटे रहते थे। डॉक्टर्स ने पाया कि मेरे कान के पास की नर्व डैमेज हो गई थी। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं लेकिन दो हफ्तों तक कुछ भी करने के लायक नहीं था। हमारे बीच में कुछ मतभेद थे जो काफी समय से चले रहे थे। वे सब अचानक सामने आ गए। जैसा सब लोग जानते हैं कि मुझे शादी में नहीं बुलाया गया था। जब मैं घायल था तब वह मुझसे मिलने नहीं आए। मुझे लगता है कि हमारे बीच में चीजें ठीक होने में समय लगेगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'पिछला शो रोटियां बेलकर जीता था', शिल्पा शिंदे पर फूटा आकांक्षा चौधरी का गुस्सा

 

हाल ही में अहमद खान की फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं शाहिद की 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।


और पढ़ें