logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पिछला शो रोटियां बेलकर जीता था', शिल्पा शिंदे पर फूटा आकांक्षा चौधरी का गुस्सा

'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे के बीच में झगड़ा हो रहा है।

Akanksha Chaudhary and shilpa shinde

आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बहस बाजी देखने को मिल रही है। शो में टीवी ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो में आते ही शिल्पा का शिवांगी जोशी से झगड़ा हुआ था। अब आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत से शिल्पा का झगड़ा हुआ। प्रोमो में आकांक्षा और योगेश अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

 

आकांक्षा ने शिल्पा से कहा कि पिछला शो आपने घर के काम और खाना बनाकर जीत लिया है लेकिन इस शो में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। हालांकि यह झगड़ा क्यों हुआ? इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

 

यह भी पढ़ें: 'बहुत पैसा नहीं मिलता था', हेमा मालिनी नहीं थी हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस

आकांक्षा चौधरी का फूटा शिल्पा पर गुस्सा

प्रोमो में आकांक्षा चौधरी ने कहा, 'पिछला शो रोटियां बेलते बेलते जीता था, यहां रोटियां बेलने वाला सिस्टम नहीं है मैडम।' आकांक्षा की यह बात कुछ कंटेस्टेंट्स को सही नहीं लगी और झगड़ा रोकने के लिए बीच में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा आते हैं और कहते हैं, 'वह बहुत ही सीनियर हैं।' इस पर आकांक्षा ने कहा, 'भाड़ में जाए सीनियोरिटी, खुद के बच्चे होते ना तब समझ में आती ये चीजें।' इस झगड़े में आकांक्षा का सपोर्ट योगेश करते हुए नजर आए। 

 

योगेश ने आगे कहा, 'कोई भी सीनियर आर्टिस्ट होगा अपने घर पर होगा। सीनियोरिटी गई भाड़ में, मेरे जूते के नीचे है सीनियोरिटी।' शिल्पा दोनों की बातें सुनकर हैरान हो गई और कहती हैं, 'बहुत दुखद है।' इतना ही नहीं आकांक्षा को कुछ कंटेस्टेंट्स के बेड पर पानी गिराते हुए भी देखा जाता है।

 

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने निधन से पहले परिवार से क्या कहा था? हेमा मालिनी ने किया खुलासा

प्रोड्यूसर पर किया था यौन उत्पीड़न का झूठा केस

शिल्पा की घर में किसी भी सदस्य फिलहाल नहीं बन रही है। उन्होंने जब से शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी तब से घरवालों से पंगा लेना शुरू कर दिया। उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था। उन्होंने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई थी। उनका कहना था कि उस समय उनके पास कोई ऑप्शन नहीं बचा था। उस मुसीबत से निकलने के लिए उन्होंने उस समय साम, दाम, दंड, भेद लगाया था। मैंने कानून का गलत इस्तेमाल नहीं किया है।

 

अब 9 साल बाद वह उसी प्रोड्यूसर के साथ फिर से काम कर रही है। इस बात को जानकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान थे। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर ने मुझे गिड़गिड़ाके शो में वापस लिया है, क्यों लिया है?


और पढ़ें