logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऐश्वर्या ने अभिषेक पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। पत्नी ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

aishwarya rai

ऐश्वर्या राय (Photo Credit: Aish insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिषेक बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया। ऐश्वर्या का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐश्वर्या के पोस्ट ने दोनों के तलाक की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।

 

ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन के बचपन की क्यूट फोटो शेयर की है। फोटो में वह ट्राईसाइकिल चलाते हुए कैमरा में देख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ऐश ने कैप्शन लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, अच्छा स्वास्थ्य, प्यार और भगवान आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें'। ऐश्वर्या का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें- 'लोग समझने लगे थे लेस्बियन', कीर्ति कुल्हारी ने बताई इसके पीछे की वजह

 

ऐश्वर्या के पोस्ट पर फैंस जमकर लुटा रहे हैं प्यार

 

एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक इस धरती पर सबसे लकी आदमी है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप अपने परिवार के लिए बहुत अच्छे है'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस प्यारी जोड़ी को नजर ना लगे'। चौथे यूजर ने लिखा, 'तलाक की खबरें अब कहां गई'। कई अन्य यूजर्स ने लिखा, इन दोनों का अब तलाक नहीं होगा।

 

ये भी पढ़ें- शाहरुख चाहते थे बेटे आर्यन करें नेटफ्लिक्स संग काम, क्यों नहीं बनी बात

 

पिछले साल 2024 में दोनों के तलाक की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। हालांकि कपल ने कभी भी अपने तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लंबे समय तक दोनों किसी इवेंट में साथ भी नहीं दिखे थे। हाल ही में कपल को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया था।

 

अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ कोई फोटो नहीं खिंचवाई थी। वह शादी में अपनी बेटी अराध्या के साथ स्पॉट हुई थीं। ऐश्वर्या ने अराध्या के साथ जमकर पोज दिया था। इसके बाद से दोनों के तलाक की खबर चर्चा में थीं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार 'आई डोंट वॉन्ट टू टॉक' में नजर आए थे। वहीं, ऐश्वर्या भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

 


और पढ़ें