logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अजय ने मानी ये गलती, Singham Again के फ्लॉप होने पर कही ये बात

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब अजय ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Ajay Devgn

अजय देवगन (Photo Credit: Ajay Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अजय देवगन इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों को हमेशा एंटरटेन किया है। उनकी फिल्मों के रिलीज होने का फैस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिर चाहे वह रोमांस हो, कॉमेडी या फिर एक्शन हो। हर जेनर में अजय बिल्कुल फिट बैठते हैं। अपने काम से उन्होंने साबित किया है कि वह वर्सेटाइल अभिनेता हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई थी। 

 

इस फिल्म में उन्होंने अपना आइकोनिक कैरेक्टर बाजीराव सिंघम का निभाया था लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों को निराश कर दिया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। अजय 'जी रियल हीरो अवॉर्ड्स 2024' में शामिल हुए थे।

 

ये भी पढ़ें- सैफ पर हमले के बाद करीना को सताई बच्चों की चिंता, पैप्स से की खास अपील

 

'सिंघम अगेन' में बाजीराव के रोल से निराश थे दर्शक

 

अवॉर्ड फंक्शन में अजय ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगने' पर बात की। अजय ने कहा कि उन्हें एहसास है कि फिल्म किस वजह से थिएटर्स में नहीं चल पाई। उनकी आने वाली फिल्मों से दर्शक निराश नहीं होंगे। अजय से पूछा गया कि 'सिंघम अगेन' में बाजीराव को उस तरह से विलेन को पीटते हुए नहीं देखा गया जैसा दर्शकों को उम्मीद थी। 

 

उन्होंने कहा कि इस तरह का फीडबैक उन्हें कई लोगों से मिला है। मैं आपने सभी फैंस से वादा करता हूं कि लोगों को अगली बार ये शिकायत नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'ऐसा रिएक्शन मुझे बहुत लोगों से मिला है। तो आगे से ध्यान रखेंगे की वो जो सिंघम का फील था घुस घुस के मारने का वो आगे जरूर रहेगा'।

 

ये भी पढ़ें- A R रहमान से भी महंगा म्यूजिक कंपोजर, एक फिल्म के लिए 10 करोड़

 

कमाई में 'भूल भुलैया 3' निकली आगे

 

'सिंघम अगेन' में अजय के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अर्जुन कपूर ने विलेन का रोल प्ले किया था। 'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को पीछे छोड़ दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की फिल्म का बजट 350 करोड़ था और फिल्म ने कुल मिलाकर 389 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, 'भूल भुलैया 3' का बजट 150 करोड़ है और फिल्म ने कुल मिलाकर 421 करोड़ की कमाई की थी।

 


और पढ़ें