logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2025 में 'रेड 2' समेत इन 3 फिल्मों ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

अजय देवगन की 'रेड 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

ajay devgn raid 2 box office collection

अजय देवगन (Photo Credit: Ajay Devgn Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई रिलीज हुई है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्में कुछ खास कमाई नहीं कर रही है। अभी तक सिर्फ 4 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन फिल्मों का नाम शामिल है। सबसे पहले तो अजय देवगन की 'रेड 2' है। इस फिल्म में अजय के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला है।

 

फिल्म ने 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'रेड 2' ने कुल मिलाकर 107.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। 6 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ जिसमें अजय फिर से आईएफएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में नजर आए। आइए जानते हैं 'रेड 2' के अलावा कौन कौन सी फिल्में इस लिस्ट में शामिल है।

 

ये भी पढ़ें- 'सनम तेरी कसम' के निर्देशकों का फूटा पाकिस्तानी एक्टर्स पर गुस्सा

 

छावा

 

छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 555 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

स्काई फोर्स

 

एरियल एक्शन वॉर फिल्म 'स्काई फोर्स' इस साल की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया लीड रोल में थे। इस फिल्म का निर्देशन संदीप केलवानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है। फिल्म ने भारत में 109 करोड़ का बिजनेस किया है।

 

ये भी पढ़ें- रणवीर अलाहबादिया ने पाकिस्तानियों से मांगी माफी, लोगों का फूटा गुस्सा

 

सिकंदर

 

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ए.आर मुरगदास की फिल्म ने 18 दिनों में 100 करोड़ का आकड़ा का पार किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।  वहीं, अक्षय कुमार की 'केसरी 2' अभी तक 100 करोड़ का आकंड़ा पार नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए है। कमाई के मामले में 'छावा' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

 


और पढ़ें