logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अजय देवगन को ‘दृश्यम 3’ के लिए मिले 18 करोड़, तब्बू की फीस सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये

'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म के स्टार कास्ट को मिलने वाली फीस को लेकर खबरें आई है। इसमें अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू को मिलने वाली फीस की चर्चा हो रही है। 

Tabu & Ajay

तब्बू और अजय, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म 'दृश्यम 3- द कन्क्लूजन' को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। लोग एक बार फिर अजय देवगन को 'विजय सालगांवकर' के रोल में पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के कास्ट की फीस से जुड़ी जानकारियां मीडिया में सामने आ रही हैं।

 

खबरों के मुताबिक, इस तीसरी और आखिरी पार्ट के लिए अजय देवगन को काफी मोटी रकम दी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की बाकी मेन स्टार कास्ट जैसे तब्बू, श्रिया सरन और अन्य एक्टरों की फीस अजय देवगन के मुकाबले काफी कम बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: पल-पल बदल रही तेज प्रताप यादव की दोस्ती, 'राइज एंड फॉल' में भी कर रहे सियासत?

किसको मिल रही है कितनी फीस?

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन यानी विजय सालगांवकर की। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन को इस फिल्म के लिए करीब 18 से 22 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने 'दृश्यम 2' (2022) के लिए 30 करोड़ रुपये लिए थे। तब्बू यानी मीरा देशमुख को फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। उन्हें इस रोल के लिए  2.5 से 3.5 करोड़ रुपये दिए जाने की खबर है। आपको बता दें कि अजय देवगन को मिलने वाली फीस से यह लगभग 7 गुना कम है।

 

बात करें अन्य एक्टरों की तो श्रिया सरन जो कि अजय की पत्नी का रोल कर रही है उन्हें इस पार्ट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिल रहे हैं। इशिता दत्ता विजय की बड़ी बेटी का रोल कर रहीं। इसके लिए उन्हें 50 लाख रुपये मिलने का अनुमान है। रजत कपूर की फीस 40 से 70 लाख के बीच में बताई जा रही है। फिल्म में इस बार जयदीप अहलावत भी एक अहम रोल में नजर आएंगें। हालांकि उनकी फीस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

 

यह भी पढ़ें:  शहजाद पूनावाला के कपड़े फाड़ने वाले सिवेत कौन हैं? Rise and Fall में हंगामा

फिल्म का इंतजार

एक बार फिर अजय देवगन विजय के रोल में वापसी कर रहे हैं। तब्बू भी अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए वापस लौट रही है। इसमें इस बार  जयदीप अहलावत, प्रकाश राज समेत कुछ नए एक्टर शामिल हुए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया कि फिर से विजय का केस ओपन किया जा रहा है। इस बार पुलिस के हाथ कुछ नए और ठोस सबूत लगें हैं। सबूतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह तो फिल्म देखने के बाद ही सामने आएगा। पूरे फिल्म में फिर से विजय और उनके परिवार को डरा हुआ दिखाया गया है। 


और पढ़ें