logo

मूड

ट्रेंडिंग:

 शहजाद पूनावाला के कपड़े फाड़ने वाले सिवेत कौन हैं? Rise and Fall में हंगामा

राइज एंड फॉल सीजन 2 शो में सिवेत  तोमर आए थे। जिन्होंने शहजाद पूनावाला के साथ बातचीत के बाद सुर्खियां बटोरी हैं। उसके बाद से ही लोग जानना चाहते हैं कि सिवेत कौन हैं और इस शो में शामिल होने से पहले उन्होंने क्या काम किया था।

Siwet Tomar and Shehzad Poonawalla

शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राइज एंड फॉल 2 शो में सिवेत  तोमर इस वक्त सुर्खियों में हैं। जब सिवेत ने शहजाद पूनावाला की पिटाई की थी, तो उसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया। शो में पहले स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच बहस हुई। उसी दौरान सिवेत इस झगड़े में शामिल हो गए और शहजाद के साथ हाथापाई की, उनकी शर्ट फाड़ दी और धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

राइज एंड फॉल के हाल के एपिसोड में शहजाद और स्वरा के बीच बहस छिड़ी थी। जिसके बाद शहजाद ने सिवेत को भी ताना मारा। शहजाद की बातें सुनकर सिवेत गुस्सा हो गए। बहस जल्द ही हाथापाई तक पहुंच गई। जानकारी के लिए बता दें कि जब से सिवेत को शो से बाहर निकाला गया है, तब से सोशल मीडिया पर सिवेत नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं। एक्स पर हैशटैग  'ब्रिंग बैक सिवेत'( BringBackSiwet) ट्रेंड कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला का पंगा क्या है?

क्यों हुई हाथापाई?

शो में शहजाद बार-बार स्वरा और सिवेत को ताना मार रहे थे। उन्होंने सिवेत के बारे में कहा, 'सिवेत  की रीढ़ की हड्डी देखो, जो अब स्वरा के साथ बैठा है, वही सिवेत  मुझे लेक्चर दे रहा है। भाई, यह दोगलापन है। जा सिवेत, करो अलायंस। यह है अलायंस। जो सिवेत  टैटू बनाकर घूम रहा है, वह अब स्वरा के साथ बैठा है।'

 

जब शहजाद यह बोल रहे थे, तभी स्वरा आकर उनसे कहने लगीं कि ऐसा क्यों बोल रहे हो। तब तक सिवेत अपना आपा खो चुके थे और शहजाद के साथ हाथापाई करने लगे। हालांकि, स्वरा ने सिवेत को रोकने की बहुत कोशिश की थी।

 

यह भी पढ़ें: 'बहुत टॉर्चर किया', रीति तिवारी के एक्स स्टेपफादर एकम बावा ने क्यों लगाया आरोप?

 कौन हैं सिवेत तोमर?

सिवेत तोमर एक मॉडल और इंफ्लुएंसर हैं, जो कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। सबसे पहले सिवेत ने रोडीज में हिस्सा लिया था। उसके बाद एमटीवी स्प्लिट्सविला और द 50 शो में भी भाग लिया। इन रियलिटी शो में हिस्सा लेने की वजह से उन्हें लोकप्रियता मिली। इंस्टाग्राम पर अब उनके 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिवेत तोमर का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में 3 जुलाई 1998 को हुआ था। उन्होंने 2018 में मिस्टर देहरादून का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2023 में रोडीज शो में हिस्सा लिया था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें