राइज एंड फॉल सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स को देखते ही सभी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी। अब सीजन की शुरुआत हो चुकी है, जहां पहले एपिसोड के प्रोमो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को कई ताने मारे, जहां एक तरफ स्वरा ने शहजाद के राजनीतिक करियर को लेकर तंज कसा, तो दूसरी तरफ शहजाद ने स्वरा के पति फहाद अहमद के राजनीतिक करियर पर ध्यान देने की सलाह दे दी। इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत 26 सितंबर से हो चुकी है। इस शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। इस बार स्वरा भास्कर समेत कई लोग आए हैं, जो रूलर्स और वर्कर्स कैटेगरी में बंटे हैं। इस शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो ऐप पर स्ट्रीम होगा, जहां हर दिन दोपहर 12 बजे नया एपिसोड आएगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह शो 45 दिनों तक चलने वाला है।
यह भी पढ़ें: 'बहुत टॉर्चर किया', रीति तिवारी के एक्स स्टेपफादर एकम बावा ने क्यों लगाया आरोप?
स्वरा और शहजाद की हुई बहस
शो में जब होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से पूछा कि वे स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं, तो इसके बाद शहजाद ने ऐसा जवाब दिया कि दोनों के बीच बहस हो गई। वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से पूछा कि इससे पहले आपने स्वरा के बारे में बहुत कुछ बोल चुके थे और उन्हें कई बार प्रोवोक भी किया। अब जब वे अंदर आई हैं, तो आपने उनसे बात भी नहीं की। आवाज बैठ गई है क्या? इस सवाल के जवाब में शहजाद पूनावाला ने कहा, 'मेरा स्वर दबाने वाला अब तक कोई माई का लाल पैदा ही नहीं हुआ है।' तब स्वरा भास्कर हंसने लगीं।
इसके बाद शहजाद ने कहा, 'मैं स्वरा के रिएक्शन को इग्नोर करता हूं।' स्वरा ने कहा, 'इग्नोर का मतलब होता है कि भाव न देना, जो मैं कर रही हूं।' फिर शहजाद ने कहा कि जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम बोलेंगे।
यह भी पढ़ें: अटैक या सीने में दर्द, बिगबॉस के सेट पर सलमान खान को क्या हुआ? अब खुला राज
इसके जवाब में स्वरा ने कहा, 'यह कोई चुनाव नहीं है। इनका राजनीतिक करियर तो डूब चुका है। आपका करियर यहां से उज्ज्वल नहीं होने वाला।' तब शहजाद बोले, 'आप मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, इसके बजाय अपने पति को चुनाव में जिताइए।' इस शो के दूसरे एपिसोड का प्रोमो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोमो देखने के बाद सभी दर्शक एपिसोड देखने के लिए उत्सुक हैं।