logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अटैक या सीने में दर्द, बिगबॉस के सेट पर सलमान खान को क्या हुआ? अब खुला राज

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां सलमान को अचानक सीने में दर्द हुआ। यहां जानिए इस प्रोमो का सच क्या है।

Salman khan

सलमान खान, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार देखने के बाद सलमान खान के फैंस को चिंता हो रही है। वीकेंड के वार के प्रोमो में दिखाया गया कि शो होस्ट करते वक्त सलमान को सीने में दर्द होने लगा। फैंस को परेशान देखकर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि सीने में दर्द नहीं हुआ था, बल्कि काजी को समझाने के लिए उन्होंने एक्टिंग की थी। वीकेंड के वार पर सलमान ने ऑनलाइन ट्रोल करने वाले लोगों पर भी बात की थी।

 

बिग बॉस 20 में होस्टिंग के दौरान ऑनलाइन ट्रोलर्स पर भी सलमान भड़के नजर आए थे। खासकर उन लोगों पर निशाना साधा, जो लुक के आधार पर सेलिब्रिटी को ट्रोल करते हैं। जब बिग बॉस का प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, तो सलमान ने जल्द ही सच्चाई बताई।

 

यह भी पढ़ें: भाग्यश्री के परिवार में उत्तराधिकारी कौन? पटवर्धन राजघराने के विवाद की कहानी 

क्या है प्रोमो की सच्चाई?

जब बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार के दौरान सलमान को दर्द होने लगा, तब सभी कंटेस्टेंट सलमान के लिए परेशान होने लगे। इसी वीडियो को देखने के बाद सलमान के फैंस भी परेशान हो गए थे। तब सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हकीकत बताई। इंस्टाग्राम पर सलमान ने लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मेरी तबीयत ठीक है। इसके बाद सलमान ने बताया कि जिस तरह प्रोमो काटा गया है, उसे देखकर यही लगता है कि मेरी हेल्थ ठीक नहीं है।'

सलमान खान ने बताया कि उन्होंने सीने में दर्द होने का केवल दिखावा किया यानी एक्टिंग की थी। जो बिग बॉस के कंटेस्टेंट काजी को समझाने के लिए किया गया। सलमान ने इंस्टाग्राम पर बताया कि काजी ने अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को घर में नाटक किया था, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट परेशान हुए। तो काजी को समझाने के लिए सलमान ने एक्टिंग की थी, ताकि काजी समझ जाए कि मनोरंजन के नाम पर अपनी सेहत का नाटक करना गलत है। इसके साथ ही सलमान बिग बॉस के प्रोमो की एडिटिंग को लेकर नाराजगी जताई।

 

यह भी पढ़ें: जब भीड़ ने घेरा, सलमान हाथ जोड़कर बोले, 'प्लीज रास्ता दीजिए', वीडियो हुआ वायरल

ट्रोलर्स पर की बात

सलमान ने वीकेंड के वार पर उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी को ट्रोल करते हैं। एपिसोड में सलमान ने साफ तौर पर कहा कि लोगों का एक्टर्स को लुक्स को लेकर ट्रोल करना गलत है। इसी दौरान सलमान ने टोपी उतारकर लोगों से पूछा, क्या उन्हें भी लोग ट्रोल करना चाहते हैं। ट्रोलर्स को लेकर सलमान ने कहा, 'आप लोग मुझे ट्रोल करना चाहते हैं? मैं आपको दिखाता हूं, एब्स नहीं है। अब आप मुझे ट्रोल करना है तो करो।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें