logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जब भीड़ ने घेरा, सलमान हाथ जोड़कर बोले, 'प्लीज रास्ता दीजिए', वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान आशीष शेलार के घर गणपति जी के दर्शन करने के लिए गए थे। तभी रास्ते में वह लोगों की भीड़ के बीच फंस गए। तब सलमान खान ने हाथ जोड़कर लोगों को हटने के लिए कहा था। इस दौरान की वीडियो वायरल हो रही है।

Salman khan

सलमान खान, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गणेश उत्सव के बीच सलमान खान की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। सलमान खान हाल ही में आशीष शेलार के घर गणपति जी के दर्शन करने गए। इसके बाद जब वह घर से बाहर आए तो वह लोगों की भीड़ के बीच घिर गए। इसी दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में देखा गया कि जब सलमान खान भीड़ में फंस गए थे, तब उन्होंने लोगों के सामने हाथ जोड़कर रास्ता मांगा। इसके अलावा, जब बॉडीगार्ड एक बच्चे को धक्का मारकर हटा रहा था, तो सलमान ने बॉडीगार्ड  को रोक दिया।

 

इस साल सलमान खान गणेश चतुर्थी के दिन कई जगह गए थे। सलमान खान मुकेश अंबानी के घर भी गए थे, जहां उन्होंने गणेश उत्सव मनाया। इसके बाद उन्हें गणेश विसर्जन के दौरान भी देखा गया, जब उन्होंने सोहेल खान के साथ गणेश विसर्जन किया। उस दौरान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जानकारी के लिए बता दें, इस वक्त सलमान बिग बॉस सीजन 20 होस्ट कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हम वहां किसी शो के लिए गए थे', मंदाकिनी ने बताया दाऊद के साथ फोटो का राज

वीडियो हुई वायरल

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सलमान के कई फैन्स और पैपराजी भीड़ में खड़े हैं। जब सलमान अपनी कार में बैठने जा रहे थे, तभी एक बच्चा उनके करीब आ रहा था। तभी सलमान के बाउंसर ने बच्चे को धक्का मारकर हटा दिया, तो सलमान बाउंसर को रोकते नजर आए।

View on Instagram

 

दूसरी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सलमान ने लोगों से कहा, 'प्लीज हट जाइए।' इसके बाद भी लोग नहीं हटे तो सलमान ने हाथ जोड़कर लोगों से हटने के लिए कहा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सलमान खान की तारिफ कि है। साथ ही कई लोगों ने सलमान की वीडियों शेयर किया।

View on Instagram

यह भी पढ़ें: पिता की याद में अमिताभ बनाएंगे अयोध्या में धर्मशाला, 15 करोड़ की है जमीन

बिग बॉस होस्ट कर रहे सलमान

इस वक्त सलमान खान बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद वह SVC63 फिल्म में आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। नयनतारा पहली बार सलमान के साथ एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं।


और पढ़ें