बिग बॉस 20 की रीति तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, क्योंकि उनके स्टेपफादर ने कुछ आरोप लगाए हैं। रीति के स्टेपफादर एकम बावा ने दावा किया कि रीति ने अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें टॉर्चर किया था। इसी सिलसिले में एकम ने रीति से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। इसके साथ ही एकम ने दावा किया कि रीति जब तक बिग बॉस के घर में रहेंगी, तब तक वह हर रोज एक किस्सा शेयर करेंगे। एकम बावा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एकम पेशे से एक सिंगर हैं, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए रीति के बारे में बात की थी। एकम के मुताबिक, 2020 से 2025 तक रीति, उनकी मां रानी और एकम एक साथ रहते थे। इसके साथ ही एकम ने दावा किया कि 2020 से 2022 तक रानी के साथ उनका लिव-इन रिलेशनशिप था, जिसके बाद 18 फरवरी 2022 को दोनों ने शादी की थी।
यह भी पढ़ें: 'तू कौन है साले', काजी तौकीर पर भड़की मनोज तिवारी की बेटी, लोगों ने किया ट्रोल
रीति के बारे में क्या कहा?
एकम ने वीडियो में कहा, 'बिग बॉस में रीति कह रही हैं कि उन्हें काजी पसंद नहीं है। ठीक है, आपको काजी पसंद नहीं है। आपको और आपकी मां को तो पूरी दुनिया में कोई पसंद नहीं है। आप बिग बॉस के जरिए लोगों के दिलों में राज करने आए हो। वहां जाकर बवाल मत करो। इतना फ्रस्ट्रेशन मत दिखाओ। लोगों को मत दिखाओ कि आप क्या हो। आज जैसे हो, हमें पता है।'
View on Instagram
इसके बाद एकम ने कहा, 'मैं एक छोटा सा किस्सा बताता हूं। रीति की मम्मी और मेरे बीच रात के समय किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। भाई, रीति मेरे कमरे में आई। इसने अलमारी से सारे हैंगर निकाले और कपड़े फेंक दिए। इसके बाद रीति ने कहा, 'एकम बावा निकल।'
यह भी पढ़ें: भाग्यश्री के परिवार में उत्तराधिकारी कौन? पटवर्धन राजघराने के विवाद की कहानी
इसके अलावा एकम बावा ने दावा किया कि रीति और उनकी मां रानी दोनों ने कहा, 'तेरे से जो हो सकता है कर ले।' मैंने कहा, 'मैं क्या कर सकता हूं, बताओ।' इसके बाद एकम बावा ने बताया कि रीति ने अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें बहुत टॉर्चर किया था। एकम ने जाहिर किया कि वह आगे भी रीति से जुड़े किस्से शेयर करने वाले हैं। एकम बावा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।