logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तू कौन है साले', काजी तौकीर पर भड़की मनोज तिवारी की बेटी, लोगों ने किया ट्रोल

'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी रीति काजी तौकीर संग बदतमीजी कर रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

qazi touqeer and rhiti tiwari

काजी तौकीर और रीति तिवारी, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। शो के पिछले 2 हफ्ते काफी धमाकेदार रहे हैं जिसकी हिसाब से लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को आसानी से चुन सकते हैं। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर के प्रैंक का खुलासा कर दिया था। इस वजह से घरवाले काजी से काफी नाराज है।

 

रीति तिवारी ने काजी संग बदतमीजी की जो दर्शकों को पसंद नहीं आई। लोगों ने रीति को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने रीति को प्रिंयका जग्गा का टैग दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'राइज एंड फॉल 2' में जनता के पास होगी पावर, प्रोमो में सामने आया नया ट्विस्ट

सलमान ने काजी के प्रैंक का किया था खुलासा

शो के पहले हफ्ते में काजी ने घरवालों से कहा था कि उन्हें चीजें दिख रही है। उनके इस व्यवहार से घरवाले डर गए थे और अगले ही दिन उन्होंने बिग बॉस से डॉक्टर की मांग की थी। उनका कहना था कि उन्हें एंग्जाइटी महसूस हो रही है। हालांकि जब बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम में बुलाया तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह बिल्कुल ठीक है और बीमार होने का बस नाटक कर रहे हैं। वह बस इस तरह से ऑडियंस को एंटरटेन करना चाहते थे।

 

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने घरवालों के सामने काजी की तरह तबीयत ठीक होने का नाटक किया। वह बार-बार पानी मांगे रहे थे जिस वजह से घरवाले काफी डर गए थे। सलमान ने काजी को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था। उनका कहना था कि भले ही उनका इरादा लोगों को एंटरटेन करने का था लेकिन इससे घरवालों पर काफी प्रभाव पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: Mysaa का टीजर देख भूल जाएंगे 'एनिमल', रश्मिका के ऐक्शन ने जीता दिल

रीति ने काजी संग की बदतमीजी

सलमान के खुलासा के बाद रीति का काजी पर गुस्सा फूटा। रीति ने काजी को 'ढोंगी बाबा' और 'फ्रॉडस्टर' कहा। उन्होंने कहा कि आपने मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों का मजा उड़ाया है। इसके बाद जब काजी ने उनसे कहा कि वह उन्हें गालियां न दें। तब रीति ने कहा, 'तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी ढोंगी बाबा। कौन है तू? तू किससे बात कर रहा है? तेरे बाप की नौकर हूं। कौन है मैं, तू कौन है साले? मुझसे बात करने की कोशिश मत करना।'

 

 

रीति को लोगों ने बुलाया 'बिग बॉस 20' की प्रियंका जग्गा

रीति की हरकत लोगों को अच्छी नहीं लगी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, ' मनोज तिवारी की बेटी इतनी बदतमीज है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह बिग बॉस 20 की प्रियंका जग्गा है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'प्रियंका जग्गा इस नेपो किड्स से बेहतर थी।'


और पढ़ें