logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हमें मजा नहीं आता', बोल्ड सीन पर आकांक्षा चमोला हुईं ट्रोल, अब दिया जवाब

अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने वेब सीरीज 'दिल डिजायर और धोखा' में काम किया है। इस सीरीज में उन्होंने कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया।

Akanksha Chamola

आकांक्षा चमोला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना टीवी के पॉपुलर कपल है। दोनों की शादी को  9 साल हो गए है। पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों का तलाक होने वाला है। हालांकि आकांक्षा और गौरव ने तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। कपल ने अपने इंटरव्यू में कहा कि दोनों के बीच में सब ठीक हैं।

 

हाल ही में आकांक्षा ने वेब सीरीज 'दिल डिजायर और धोखा' में हीरो संग इटीमेंट सीन्स दिए थे। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। अब आकांक्षा ने इस पर रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'दिल को बाजार नहीं बनने दिया', ज्योति सिंह ने पवन सिंह के अफेयर्स पर कसा तंज!

आकांक्षा ने इंटीमेंट सीन्स देने पर तोड़ी चुप्पी

हॉटफ्लाई को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा, 'मुझे और गौरव को शादी किए हुए 9 साल हो गए है। मुझे नहीं पता लोग अपना कॉमन सेंस क्यों नहीं यूज करते हैं। लोगों को यह कोई नहीं समझ आता है कि हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से आती है। हमें इस तरह के किरदार कई बार अप्रोच हुए हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा तो नहीं है कि हमें इस तरह के शो ऑफर नहीं हुए है। हमने इसके बारे में पहले ही बात की थी। हम दोनों हमेशा इन चीजों में सेम पेज पर रहते हैं। वह हमेशा से ही बहुत सपोर्टिव रहा है। अगर तुम्हें सही लगता है तो करो, मैं बीच में नहीं बोलूंगा। मेरे साथ भी यही चीज है। मैं भी हमेशा कहती हूं कि तुझे सही लग रहा है तू कर क्योंकि हम सब प्रोफेशनल है। ये चीजें बाकी की दुनिया के लोग नहीं समझेंगे।' 

 

 

 

आकांक्षा ने ट्रोर्ल्स को दिया जवाब

उन्होंने आगे कहा, 'आप जब इस तरह के सीन्स करते हैं तब आप उसे एन्जॉय नहीं कर रहे हैं। आप बस ऐक्टिंग कर रहे हैं। हम ऐक्टर्स हैं। हमें एक्ट करने के पैसे मिलते हैं। आप कैमरे पर जो भी इमोशन देखते हैं उसके हमें पैसे मिलते हैं। हम एक्ट करते हैं। कितनी बार सेट पर दो ऐक्टर्स में कितनी लड़ाई होती है लेकिन परफॉर्मेंस के समय उनकी केमिस्ट्री कमाल की होती है क्योंकि वे ऐक्टिंग कर रहे हैं।' आकांक्षा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान का इजरायल से पंगा क्या है? 4 फिल्में जो बयां करती हैं हकीकत

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा लंबे समय से टीवी से दूर थीं। उनके पति गौरव खन्ना टीवी के पॉपुलर स्टार हैं। उन्होंने 'अनुपमा' समेत कई हिट शोज में काम किया है। वह बिग बॉस 19 के विनर्स भी थे।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें