logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या गौरव खन्ना से तलाक का ऐलान आकांक्षा का पब्लिसिटी स्टंट था? अब दिया जवाब

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक को लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। अब इस दावे पर आकांक्षा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

akanksha chamola

आकांक्षा चमोला, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री आकांक्षा चमोला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर खुलासा किया था कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली है। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। कुछ लोगों का दावा था कि आकांक्षा ने शो में यह सब टीआरपी के लिए कहा था। उन दोनों का कोई तलाक नहीं होने वाला है। अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने इन दावों का जवाब दिया है।

 

आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर टीआरपी के लिए बोलेगी कि मैं अपने पति से तलाक ले रही हूं और जिन्हें यह लग रहा है, उनके बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं। प्लीज मेरे घर पर जाइए और मेरी लीगल टीम से बात कीजिए। अभी भी मैं जब बाहर निकली हूं। हम यही सारी चीजों पर चर्चा कर रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'हीरामंडी' में 'फत्तो बी' से जयती को मिली पहचान, फिर भी क्यों नहीं मिला काम?

लॉक अप से पहले तलाक की प्रकिया हुई थी शुरू

आकांक्षा ने आगे कहा, 'लॉकअप मे जाने से पहले भी हमारी लीगल टीम इस बारे में बात कर रही थी। अब हमें बस पेपर पर साइन करना है। सभी प्रोसेस पूरे हो चुके है। यह टीआरपी के लिए हम नहीं कर रहे हैं। जैसे कि जब हम शादी कर रहे थे तभी लोगों को लगता था कि हम पब्लिसिटी के लिए कर रहे थे पर ऐसा नहीं थी। हम सिर्फ ऐक्टर है, इसका मतलब यह नहीं है कि हम बस पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं।'

'लॉक अप' में गौरव से तलाक की कही थी बात

शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने अपना सीक्रेट बताते हुए कहा था कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। हमने इस पब्लिक नहीं किया था। हमारे बीच में बुरा कुछ नहीं है। हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं लेकिन हम एक -दूसरे के लिए लिए कम्पेटिबल नहीं है। हम साथ में अपना कोई भविष्य नहीं देखते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'शिवांगी होगी तो दिक्कत है', क्या एकता कपूर ने बताया 'लॉक अप 2' के विनर का नाम?

 

आकांक्षा ने बाद में कहा था कि तलाक देने का एक और कारण यह भी है कि गौरव को बच्चे चाहिए और मुझे नहीं। मैं उसे अपने साथ बांध कर नहीं रख सकती हूं। आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों को एक-दूसरे से ऑडिशन देने के दौरान प्यार हुआ था। कपल अब शादी के 9 साल बाद अलग हो रहा है।


और पढ़ें