अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी ने 14 साल बाद पर्दे पर साथ में वापसी की है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक फिर ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए दिन हो गए हैं। फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने से चंद कदम दूर है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीन दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है?
अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत अभिनेता असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय, राजपाल, परेश रावल और असरानी की जबरदस्त कॉमेडी ने लोगों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: क्या सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'धुरंधर 3', 'जमील जमाली' ने बता दिया सच
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने तीनों दिनों में कुल मिलाकर 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने विदेशों में 26.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 95.87 करोड़ का बिजनेस किया है। अब मंडे टेस्ट में फिल्म पास होती है या नहीं। इसके लिए कल तक का इंतजार करना होगा।
'भूत बंगला' की कहानी
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की कहानी मंगलपुर गांव की हैं। इस गांव में वधूसुर नाम का रक्षक है जिसके डर स गांव में शादी नहीं होती है। अक्षय अपनी बहन की शादी गांव की पुश्तैनी हवेली में करने का फैसला लेता है। यहीं से फिल्म की कहानी में मोड़ आता है।
यह भी पढ़ें: तो छोटा शकील ने बनवाई थी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके', RGV के कई खुलासे
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 समेत अन्य फिल्मों का नाम शामिल है।