logo

मूड

ट्रेंडिंग:

असरानी को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, 'हैवान' में आखिर बार दिखेंगे

दिवंगत अभिनेता असरानी आखिरी बार फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म से उनका एक क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने भावुक पोस्ट लिखा है।

Asarani and Akshay Kumar

असरानी और अक्षय कुमार, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लीजेंडरी अभिनेता असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने उम्र के आखिरी पड़ाव तक फिल्मों में काम किया। उनके मौत के कुछ महीनों बाद उनकी आखिरी फिल्म 'हैवान' रिलीज होने वाली है।

 

फिल्म के रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने असरानी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस क्लिप को शेयर करते हुए वह बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' को लोगों ने बताया 'मास एंटरटेनर', सीरीज से कितनी अलग फिल्म?

अक्षय कुमार ने असरानी को याद किया

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'हैवान' की क्लिप शेयर की है। वीडियो में शारिब हाशमी असरानी से उनका नाम पूछता है। असरानी अपना नाम हुसैन बताते हैं। इस पर शारिब ने कहा, 'आगे-पीछे कुछ नहीं है क्या?' इस पर असरानी ने कहा, 'पीछे हवलदार और आगे आप हैं।' अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते लिखा, 'यह मेर सौभाग्य है कि मुझे इस दिग्गज कलाकार के साथ काम करने और हैवान में उनका आखिरी शॉट देखने का मौका मिला। आपकी याद आती है असरानी जी। आपके जैसा कोई नहीं है।'

 

View on Instagram

असरानी को याद कर भावुक हुए फैंस

अक्षय के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि असरानी इस फिल्म में होंगे।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'वह कमाल के आदमी है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हम आपको याद करते हैं असरानी जी। वह लीजेंडरी थे।'

 

असरानी और अक्षय ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना', 'गरम मसाला', 'दीवाने हुए पागल', 'भागम भाग', 'फिर हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'वेलकम', 'दे दना दन', 'खट्टा मिट्ठा', 'भूत बंगला' समेत कई फिल्में हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' को लोगों ने बताया 'मास एंटरटेनर', सीरीज से कितनी अलग फिल्म?

'हैवान' में असरानी आखिर बार दिखेंगे

2016 की मलयालम फिल्म Oppam का हिंदी रीमेक 'हैवान' है। इस फिल्म में असरानी, अक्षय कुमार, सैफ अली खान , बोमन ईरानी, सैयामी खेर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक दशक के बाद में अक्षय और सैफ साथ में नजर आएंगे। दोनों ने साथ में साल 2008 में फिल्म 'टशन' में काम किया था। हैवान में अक्षय ने साइकोपैथ की भूमिका में है जबकि सैफ अंधे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।


और पढ़ें