अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीन सीजन आ चुके हैं। अब इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को फिल्म के रूप में रिलीज किया गया है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के बीच खूनी खेल देखने को मिलने वाला है।
'मिर्जापुर: द मूवी' में अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, पंकज त्रिपाठी,
रवि किशन
, जितेंद्र कुमार समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। दर्शक लगातार इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पब्लिक ओपिनियन जान लें।
यह भी पढ़ें: 'The Traitors 2' जीतने वाली लड़कियां कौन हैं, कैसे सब पर भारी पड़ गईं?
दर्शकों को कैसी लगी 'मिर्जापुर: द मूवी'?
एक व्यक्ति न लिखा, 'कमाल की स्टोरी है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'मिर्जापुर रॉ और जबरदस्त फ्रेंचाइजी है जिसे बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से उतारा गया है। कालीन भैया और मुन्ना भैया की शानदार परफॉर्मेंस। यह एक मास एंटरटेनमेंट फिल्म है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'मिर्जापुर द मूवी एंटरटेनमेंट के मामले में जरा सी भी पीछे नहीं रहती। पंकज त्रिपाठी का जबरदस्त अंदाज और बब्बुआ यादव के तौर पर रवि किशन की एंट्री कहानी में तुरंत नई जान डाल देती है जिससे कहानी को नया पंच और एनर्जी मिलती है।'
यह भी पढ़ें: अनुप्रिया नागर: 21 साल में ‘हनुमान अंश’ बनाई, 2 करोड़ से कमाए 72 करोड़
'मिर्जापुर: द मूवी' की कहानी
'मिर्जापुर: द मूवी' में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) को मिर्जापुर का राजा दिखाया गया है। वह इस गद्दी पर अपने बेटे (मुन्ना भैया) को बैठाना चाहता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता जब रवि किशन को भी मिर्जापुर गद्दी चाहिए होती है। रवि किशन ने फिल्म में बब्बन का किरदार निभाया है जो अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और अपनी ताकत को बढ़ाना चाहता है। अब किसे मिर्जापुर की गद्दी मिलेगी? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। वहीं वेब सीरीज में मिर्जापुर की गद्दी के लिए अंदरूनी लड़ाई थी। फिल्म में पुराने के साथ नए चेहरे भी नजर आए हैं। पंचायत फेम जितेंद्र कुमार ने फिल्म में बबलू पंडित का रोल प्ले किया है। बबलू और गुड्डू की जोड़ी ने शानदार लगती है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 से 25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।