सिनेमाघरों में सिर्फ फिल्म 'हनुमान अंश' की चर्चा हो रही है। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही हैं। यह फिल्म नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक सफर पर बनी है। इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। वहीं उनकी पत्नी रामबेटी शर्मा का रोल अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने निभाया है। दोनों कलाकारों की सादगी और दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
'हनुमान अंश' जैसी आध्यात्मिक फिल्म का निर्माण 21 साल की अनुप्रिया नागर ने किया है। उनके काम की हर तरफ चर्चा हो रही हैं। वह लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू दे रही हैं। इस फिल्म को अनुप्रिया, विशाल चतुर्वेदी, नम्रता जी. सिंह और रागिनी सोना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। विशाल चतुर्वेदी इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। लोग अनुप्रिया के बारे में जानने के लिए जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी बनीं पूर्णिमा तिवारी कौन हैं?
कौन हैं अनुप्रिया नागर?
अनुप्रिया का जन्म मुंबई में हुआ है। उन्होंने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में खुद को इकोनॉमिस्ट, आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर बताया है। यह उनकी पहली फिल्म है जिसमें वह बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी है। यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ में वह बिजनेस सोसाइटी से जुड़ी थीं और स्टूडेंट लीडरशिप की भूमिकाओं में भी काम किया है। उनका फिल्मों में आना आम लोगों की तरह नहीं था। उनके मन में 'हनुमान अंश' का विचार तब आया जब वह इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं।
कैसे आया नीम करौली बाबा पर फिल्म बनाने का विचार?
अनुप्रिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि यह विषय उन्हें तब मिला जब वह इन्वेस्टमेंट और बैकिंग से जुड़े मॉड्यूल पर काम कर रही थी। अपनी रिसर्च के दौरान उन्होंने स्टीव जॉब्स को एक बिजनेसमैन नहीं विचारक के तौर पर समझा। इस रिसर्च के दौरान उन्हें नीम करौली बाबा के बारे में पता चला। इसके बाद उनकी दिलचस्पी बाबा नीम करौली बाबा में बढ़ी। उनके मन में सवाल आया कि बाबा के ऊपर कभी कोई फिल्म क्यों नहीं बनाई गई? उनका मकसद बाबा की कहानी को लोगों तक पहुंचाना था। इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने साल भर तक इस विषय पर रिसर्च की। हम उन जगहों पर गए थे जहां से बाबा का जुड़ाव था।
यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन से शूट हुईं ये हिट फिल्में, बॉलीवुड कैसे पीछे रह गया?
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेकशन
'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख का बिजनेस किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ का बिजनेस किया था। 3 हफ्तों तक फिल्म स्ट्रगल कर रही थी। चौथे हफ्ते में माउथ पब्लिसिटी की वजह से फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने ग्रास कलेक्शन 72 करोड़ रुपये का किया है। जबकि इस फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये है।