logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोबाइल फोन से शूट हुईं ये हिट फिल्में, बॉलीवुड कैसे पीछे रह गया?

हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फोन से शूट किया गया था। इस लिस्ट में 'टैंगरीन' से लेकर 'अनसेन' तक का नाम शामिल है।

unsane and tangerine movie poster

अनसेन और टैंगरीन पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हर हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में फ्लॉप होती हैं। कुछ हिट होती हैं और किसी को दर्शकों का एवरेज रिस्पॉन्स मिलता है। एक फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। उसके पीछे एक बहुत बड़ी टीम काम करती है। क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चर्चित फिल्में भी हैं जिन्हें स्मार्टफोन से शूट करके बनाया गया है।

 

इस लिस्ट में 'टैंगरीन' से लेकर 'अनसेन' तक का नाम शामिल है। इन फिल्मों को दुनियाभर में पसंद किया गया। इस लिस्ट में बॉलीवुड की भी शॉर्ट फिल्म 'फुरसत' और फीचर फिल्म 'जू' का नाम शामिल है। हॉलीवुड फिल्मों ने इस मामले में ज्यादा एक्सपेरिमेंट किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी बनीं पूर्णिमा तिवारी कौन हैं?

टैंगरीन

साल 2015 में फिल्म 'टैंगरीन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सियान बेकर ने डायरेक्ट किया है जिन्हें इंडिपेंडेंट फिल्मों के निर्देशन और लेखन के लिए जाना जाता है।  2025 में उनकी फिल्म 'ओनरा' को बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

 

सियान बेकर ने 2015 में फिल्म 'टैंगरीन' का निर्देशन किया था। इस पूरी फिल्म को iPhone 5s से शूट किया गया था। फिल्म के निर्देशक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पैसे बचाने के लिए ऐसा किया था। इस वजह से फिल्म के कुछ सीन बहुत ज्यादा वास्तविक लगे थे। इस फिल्म को बनाने में $100,000 खर्च हुए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड $825,745 कमाए थे। 'टैंगरीन' क्रिटिकली अक्लेम्ड पिक्चर थी।

अनसेन

 2018 में फिल्म मेकर Steven Soderbergh ने साइकोलॉजिकल थ्रिलर हॉरर फिल्म 'अनेसन' की पूरी शूटिंग iPhone 7 Plus से की थी। यह एक हिट फिल्म थी। 2019 में भी उन्होंने 'हाई फ्लाइंग बर्ड' का निर्माण किया था। इस पूरी फिल्म को स्टीवन ने iPhone 8 से शूट किया था। इसे सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसी फिल्मों से अच्छा रिटायरमेंट', क्या तापसी ने उड़ाया कियारा आडवाणी का मजाक?

बॉलीवुड फिल्में जो फोन से हुई शूट

फुरसत- 'फुरसत' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में थे। यह 30 मिनट की शॉर्ट फिल्म जिसे iPhone 14 Pro से शूट किया गया था।

 

जू- साल 2018 में 'जू' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म में श्वेता त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। यह पहली फीचर फिल्म थी जिसे iPhone 6 पर शूट किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें