logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी बनीं पूर्णिमा तिवारी कौन हैं?

'हनुमान अंश' में पूर्णिमा तिवारी ने नीम करौली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का किरदार निभाया है। उनके काम की जमकर तारीफ हो रही हैं।

purnima tiwari and shobhinav satya

पूर्णिमा तिवारी और शोभिनव सत्या, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' ने तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में कलाकारों की सादगी और दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा के किरदार में जान फूंक दी है।

 

उनके साथ अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी के काम की खूब तारीफ हो रही हैं।  फिल्म में उन्होंने बाबा नीम करौली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का रोल निभाया है। पूर्णिमा की सादगी और शानदार ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसी फिल्मों से अच्छा रिटायरमेंट', क्या तापसी ने उड़ाया कियारा आडवाणी का मजाक?

रियल लाइफ में ग्लैमरस हैं पूर्णिमा तिवारी

'हनुमान अंश' के लिए पूर्णिमा तिवारी का ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है। रियल लाइफ में वह बेहद मॉर्डन और ग्लैमरस हैं। जब उन्होंने पर्दे पर नीम करोली बाबा की पत्नी का रोल निभाया तो उनकी चाल-ढाल सब बदल गई। उन्होंने इस किरदार को पूरी ईमानादारी के साथ जिया है। इसके लिए पूर्णिमा ने अपनी कपड़ों और मेकअप पर पूरा ध्यान दिया। उनकी सादगी की हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने इससे पहले टीवी और वेब सीरीज में काम किया है लेकिन लोग उन्हें पहचान नहीं पाए।

 

 

पूर्णिमा तिवारी का फिल्मी सफर

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'प्यार की राहें' से की थी। इसके बाद वह पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार' में नजर आई थीं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'चूना' में भी काम किया था। इस सीरीज में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। फिल्मों की बात करें तो पूर्णिमा 'लकीरें', 'हुड़दंग' और 'रात अकेली है' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। उनके काम को पहचान 'हनुमान अंश' से मिली है। 'हनुमान अंश' में रामबेटी शर्मा का किरदार निभाकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिख रखा है, 'रामबेटी का किरदार निभाने के लिए आभारी हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'लोगों को पतली लड़कियां पसंद...', रिताभरी चक्रवर्ती का छलका दर्द

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। शुरुआती 3 हफ्तों में तो फिल्म स्ट्रगल कर रही थी। चौथे हफ्ते में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की सफलता से मेकर्स बेहद खुश है। उन्होंने फिल्म का सीक्वल लाने का ऐलान कर दिया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें