logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अक्षय कुमार ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर को बताया परिवार, 'वेलकम 4' में आएंगे नजर

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नजर नहीं आए। अब अक्षय से सवाल पूछा गया कि ये दोनों स्टार्स फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं है?

nana patekar, anil kapoor and akshay kumar

नाना पाटेकर, अनिल कपूर और अक्षय कुमार, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम: टू जंगल' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की नई फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नजर नहीं आए। दोनों कलाकारों ने फिल्म के पुराने पार्ट में मजनू भाई और उदय शेट्टी का रोल प्ले किया था।

 

'वेलकम 2' में इन दोनों किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अक्षय कुमार से हाल ही में सवाल पूछा गया कि 'वेलकम: टू जंगल' में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नजर क्यों नहीं आए? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'वेलकम एक पूरा परिवार। उस परिवार में नाना, मिस्टर अनिल कपूर, मैं और सभी लोग शामिल है। यह हमारे लिए एक परिवार की तरह है। अगर कभी भी वेलकम 4 बनती है तो आपको उसमें ये दोनों लोग जरूर नजर आएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'रेस 3' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर पिटी

नाना पाटेकर और अनिल कपूर की कमी खली

कोरियोग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान ने भी नाना पाटेकर और अनिल कपूर के फिल्म में न होने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया, 'हम लगातार फिल्म के निर्माण के दौरान संपर्क में थे। हम लगातार बात करते थे। हम उन्हें शूटिंग के दौरान कॉल करते थे। नाना अक्सर पूछते थे कि कैसा चल रहा है? हमें फिल्म देखने को कब मिलेगी? अक्षय को कहना कि मैं अभी मौजूद नहीं हूं। सब लोग आपस में बात करते हैं। अनिल सर कॉल करते और कहते, कैसा चल रहा है? अगली बार हम लोग कुछ प्लान करते हैं।'

 

भले ही फिल्म में उदय शेट्टी और मजनू भाई नहीं है लेकिन उनके भाई के किरदार में सुनील शेट्टी ने येड़ा अन्ना और अरशद वारसी ने रोमियो का रोल प्ले किया है। अहमद खान ने कहा,  'येड़ा अन्ना और रोमियो में भी उन्हीं का खून है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक येड़ा अन्ना और रोमियो के किरदार को भी प्यार करेंगे। दोनों उदय शेट्टी के छोटे भाई हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'वेलकम: टू द जंगल' में लॉजिक नहीं फिर भी करती है एंटरटेन

फिल्म में 32 कलाकारों ने साथ में काम किया 

'वेलकम: टू द जंगल' में कई नए और पुराने चेहरे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक साथ 32 कलाकारों ने साथ में काम किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, फरीदा जलाल, लारा दत्ता, जॉनी लिवर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।


और पढ़ें