हर हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज रिलीज होती है। कुछ फिल्में हिट होती हैं। कुछ बॉक्स ऑफिस पर पिट जाती है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में
अक्षय कुमार
की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' रिलीज हुई है। यह एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमें 30 से ज्यादा ऐक्टर्स साथ में काम कर रहे हैं। यह पॉपुलर फ्रेंचाइजी वेलकम का तीसरा पार्ट है। इससे पहले 'वेलकम' और 'वेलकम 2' रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।
हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो पॉपुलर फ्रेंचाइजी का हिस्सा थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इस लिस्ट में 'रेस 3', 'यमला पगला दीवाना' समेत कई फिल्मों का नाम शामिल है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 'वेलकम: टू द जंगल' में लॉजिक नहीं फिर भी करती है एंटरटेन
ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप
रेस
2008 में यह ऐक्शन सेंस्पेस थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें
सैफ अली खान
, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में था। वहीं 'रेस 2' साल 2013 में रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में हिट हुई थी। वहीं
सलमान खान
की 'रेस
3' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी।
सड़क 2
मेहश भट्ट ने 1991 में फिल्म 'सड़क' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वहीं, 'सड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म में
आलिया भट्ट
और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे।
हीरोपंती
'हीरोपंती' से
टाइगर श्रॉफ
ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह ऐक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। जब टाइगर इस फिल्म का सीक्वल लेकर आए तो बुरी तरह पिट गई। कमजोर कहानी और खराब वीएफएक्स के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
हाउसफुल
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। यह एक रोम कॉम मूवी थी। हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3 बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। हाउसफुल 4 को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। 2025 में हाउसफुल 5 रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये थे और फिल्म ने 140 करोड़ का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: खत्म नहीं हुई 'बाहुबली' की कहानी, प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने दिया हिंट
मस्ती
रितेश देशमुख की एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इस फिल्म को लोगों का नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी।