logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खत्म नहीं हुई 'बाहुबली' की कहानी, प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने दिया हिंट

प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दुग्गबाती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीनों कलाकार 'बाहुबली 3' को लेकर हिंट देते नजर आ रहे हैं।

prabhas and anushka shetty

प्रभास और अनुष्का शेट्टी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एस.एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने दुनियाभर में हिंदी सिनेमा की पहचान बदल दी थी। 'बाहुबली 2' के बाद लोगों को लगा था कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट नहीं आएगा लेकिन अभी कहानी खत्म नहीं हुई है। फिल्म के कलाकारों ने 'बाहुबली 3' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके बाद से फिल्म को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई है।

 

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टार्चबियरर' का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती नजर आ रहे हैं। तीनों कलाकारों ने इशारा किया कि इस फ्रैंचाइजी की एक और अगली फिल्म आ सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: रिया को नहीं मिल रहा था काम, शौविक को हुआ PTSD, सुशांत की मौत के बाद बदली जिंदगी

क्या 'बाहुबली 3' आएगी?

इस वीडियो में राणा कहते हैं, 'हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो लेकिन बाहुबली जरूर आएगा।' इसके बाद प्रभास तीन उंगलियां दिखाते हैं और मुस्कुराते हैं जिसके बाद अनुष्का और राणा प्रभास का हाथ पकड़ लेते हैं और हंसने लगते हैं। यह वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना शुरू किया दिया कि मेकर्स बाहुबली 3 लेकर जल्द आने वाले हैं। 

 

 

 हालांकि मेकर्स की तरफ से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अभी फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

'बाहुबली' की डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई

'बाहुबली 2' के रिलीज के 10 साल बाद 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में 4 एपिसोड है। डॉक्यूमेंट्री को बताया गया है कि जब इतनी बड़ी फिल्में बनती हैं तो उसके पीछे की क्या सोच होती है? इसमें पर्दे के पीछे की फुटेज और कास्ट का इंटरव्यू दिखाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'पठानों को कहना चौहान आ रहा है', फौजी के अवतार में अजय देंगे पत्थरबाजों को जवाब

बाहुबली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'बाहुबली' फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। 2017 में 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1788 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।


और पढ़ें