logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रिया को नहीं मिल रहा था काम, शौविक को हुआ PTSD, सुशांत की मौत के बाद बदली जिंदगी

रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक ने पहली बार बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई थी?

sushant and rhea chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से फैंस सदमे में चल गए थे। आज भी फैंस अपने चहेते ऐक्टर को याद करते हैं। सुशांत की मौत का आरोप रिया चक्रवर्ती पर लगया गया था। उन्हें और उनके भाई शोविक को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था। रिया और शौविक नेहा धूपिया के शो 'डबल डेट' पर पहुंचे थे। इस शो पर दोनों ने पहली बार अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। उन्हें इस सदमे से बाहर निकलने में बहुत समय लग गया। ये उनके जीवन का सबसे मुश्किल पल था।

 

शोविक ने बताया, 'मेरी जिंदगी का चैप्टर 1 आज से बिल्कुल अलग था। मैं एक सीधा-साधा लड़का था जो देश और विदेश के एमबीए कॉलेजों जैसे आईआईएम या व्हार्टन में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहा था। फिर जिंदगी एकदम से बदल गई जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था।'

 

यह भी पढ़ें: 'पठानों को कहना चौहान आ रहा है', फौजी के अवतार में अजय देंगे पत्थरबाजों को जवाब

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिल रहा था काम

शौविक ने कहा, 'फिर अचानक से सब बिखर गया। कोई भी इंसान इन सब बातों के बारे में पहले से पता नहीं लगा सकता है। सच में जिंदगी आपको पूरी तरह से चौंका देती है। 2020 में रिया को काम नहीं मिल रहा था। न मुझे कोई काम दे रहा था। कुछ लोग कोशिश भी कर रहे थे तो कुछ हो नहीं पा रहा था। एक ऐसा दौर था जब चीजें पहले से ज्यादा खराब हो चुकी थी लेकिन उस मुश्किल समय में हम किसी तरह से निकल पाए। हमें इन चीजों से बाहर निकलने और खुद को संभालने में 4 से 5 साल का वक्त लगा है। आज भी पीछे मुड़कर देखते हैं तो कुछ दिन ऐसी बातें दिमाग में आती है कि क्या सच में मेरे साथ यह सब हुआ था।

 

उन्होंने आगे कहा, 'वह पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) नाम की मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। आज भी यह समस्या है। कभी -कभी अचानक घर की घंटी बजती है तो मैं सहम जाता हूं और पुरानी यादों में खो जाता हूं। घर की डोरबेल बजने पर यह डर सताता था कि कोई हमारे पीछे आ रहा है या हमें पकड़ने आ रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: उज्ज्वल निकम के रोल में छाए राजकुमार राव, Prahar के टीजर ने जीता दर्शकों का दिल

क्या सदमे से बाहर आ चुकी हैं रिया चक्रवर्ती?


रिया ने नेहा ने पूछा क्या आप अपने सदमे से पूरी तरह से बाहर आ चुकी हैं। रिया ने जवाब दिया, 'यह कोई मामूली चीज नहीं है जिससे आप आसानी से बाहर आ सकें या इसे भूल सकें। यह एक गहरा ट्रामा है। यह एक चीज है जो भले ही आपके दिमाग से वक्त के साथ धुंधली हो जाए लेकिन आपके शरीर में हमेशा जिंदा रहती है। ऐसे हादसों से एक दम से ठीक नहीं हो सकते बल्कि एक लंबी प्रक्रिया है।' उन्होंने आगे कहा, 'इससे बाहर निकलने के लिए आप थेरेपी करवाते हैं, हर दिन नया रास्ता ढूंढते है। यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में पूरी दुनिया को पता है। इसके बारे में आज भी बात होती है लेकिन मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है।'


और पढ़ें