logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, नंबर वन ट्रेंड कर रहा है गाना

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

welcome to the jungle starcast akshay kumar, disha patani, tusshar kapoor

विंदू, अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और आफताब शिवदासानी, Photo Credit: Social Media

वेलकम एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आने वाली है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। पहली बार एक फिल्म में 23 कलाकार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

 

'वेलकम टू द जंग' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में अक्षय की टोली ऐक्शन, इमोशन, रोमांस के साथ भरपूर कॉमेडी करते दिख रही है। फिल्म का गाने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने में कंफर्म हो गया है कि अक्षय का डबल रोल है।

 

यह भी पढ़ें: 'कांस में पहन ली लाजपत नगर की साड़ी...', ट्रोल हो रहीं अदिति राव हैदरी

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज

गाने का बीट पुराने वाला है जिसे सुनकर आप झूमने को मजबूर हो जाएंगे। गाने की शुरुआत अक्षय कुमार, तुषार कपूर, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी के आलू और कांदे बेचने से होती है। ये सीन देखकर आपको नाना पाटेकर की याद आएगी। इसके बाद सभी कलाकार गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आते हैं।

 

गाने के आखिर में अक्षय और कीकू के बीच में फनी सीन दिखाया जाता है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। फिल्म का टाइट ट्रैक लोगों को खूब पसंद आया है। गाने के टाइटल ट्रैक शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा। यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी।'

 

 

यह भी पढ़ें: 'हम दूसरों को गिराना जानते', लोगों पर भड़कीं अमीषा, आलिया को सपोर्ट किया

शान ने गया है गाना

इस फिल्म के गाने को संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। इस बार भी गाने को पहले की तरह शान ने गाया है। वेलकम के पिछले दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में दर्शकों को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

 

वहीं, अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। यह एक हॉरर-कॉमेडी मूवी थी। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। दोनों की धमाकेदार जोड़ी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। अब अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल', 'हैवान', 'हेरा फेरी 3' और 'गोलमाल 5' पाइपलाइन में हैं। 


और पढ़ें