logo

ट्रेंडिंग:

अक्षय लेकर आए 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून', जीत सकते हैं 1 Cr, जानें शो का कॉन्सेप्ट

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' लेकर आ रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं।

akshay kumar

अक्षय कुमार, Photo credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। वह टीवी पर एक नया रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' लेकर आ रहे हैं। शो के कई प्रोमो सामने आए हैं जिसमें खिलाड़ी कुमार एनर्जेटिक और जोश में दिख रहे हैं। यह शो आज से सोनी टीवी पर रात 9 बजे से ऑन एयर होगा।

 

शो में पहले दिन करिश्मा कपूर, अनु मलिक और मौनी रॉय बतौर गेस्ट नजर आएंगी। प्रोमो में अक्षय करिश्मा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में ढेर सारी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं शो का फॉर्मेट क्या है?

 

यह भी पढ़ें: धनश्री, RJ महविश के बाद एक और! युजवेंद्र चहल के साथ दिखीं शेफाली बग्गा कौन हैं?

क्या है 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का कॉन्सेप्ट?

इस शो में आपको पजल्स सॉल्व करने हैं और व्हील घूमाना है। यह व्हील पैसों की चक्की है जिसमें आप 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ तक जीत सकते हैं। इस व्हील में एक नाग जी है जो अक्कर आ गए तो आपका सारा पैसा निगल जाएंगे।

 

पजल्स सॉल्व करने के लिए कंटेस्टेंट्स के पास तीन ऑप्शन होंगे वे स्पिन कर सकते हैं, हिंट को खरीद सकते हैं और आपको सॉल्व करना है। शो की थीम काफी मजेदार और यूनिक लग रही है। दर्शकों के शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार है। शो के प्रोमो वीडियो को अक्षय ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'किस्मत आपकी,  पैसा चैनल का और ढेर सारी मास्ती मेरी तरफ से।' यह शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे देख सकते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: संजय मिश्रा की 'वध 2' का ट्रेलर देख हिल जाएगा दिमाग, कब रिलीज होगी फिल्म?

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें को अक्षय आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म 'भूत बंगला' है जो मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी 'वेलकम 3' समेत कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

Related Topic:#Akshay Kumar

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap