भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद युजवेंद्र और धनश्री ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।
धनश्री से तलाक के बाद युजवेंद्र का नाम आरजे महवश संग जुड़ा था। दोनों को एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते थे। अब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' को हिट कराने वाले हैं ये 5 स्टार्स, एक की तो पहली फिल्म है
शेफाली बग्गा संग नजर आए युजवेंद्र
युजवेंद्र को इस बीच 'बिग बॉस' फेम शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई पोज नहीं दिया। सोशल मीडिया पर युजवेंद्र की शेफाली के साथ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युजवेंद्र कैजुअल आउटफिट में नजर आए थे। वहीं, शेफाली बग्गा ब्लैक कलर के ड्रेस में नजर आई। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों के कहना है कि युजवेंद्र का आरजे महवश से ब्रेकअप हो गया और अब उनकी जिंदगी में शेफाली की एंट्री हो गई है। लोग जानना चाहते हैं शेफाली कौन हैं और क्या करती हैं?
कौन हैं शेफाली बग्गा?
शेफाली बग्गा का जन्म दिल्ली में हुआ है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली है और बाद में पत्रकारिता में इंडिया टूडे ग्रुप से प्रशिक्षण लिया। उन्होंने 2015 में अपने करियर की शुरुआत 'तेज न्यूज' चैनल से की थी। वह वहां पर पत्रकार और न्यूज एंकर के रूप में काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने आज तक समेत कई प्रमुख चैनलों के साथ काम किया है। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं। इस शो में उनकी दमदार पर्सनैलिटी को लोगों ने खूब पसंद किया था। वह आईपीएल समेत कई स्पोर्ट्स इंवेट की एंकरिंग कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में Loventure: Pyaar Ka Vanvaas शो होस्ट किया था। यह शो जियो-हाटस्टार पर आता था। शेफाली ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
युजवेंद्र और आरजे महवश का टूटा रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरजे महवश और युजवेंद्र का रिश्ता टूटने की वजह दोनों की लड़ाई है। दोनों लगातार अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक स्टोरी शेयर कर रहे हैं। युजवेंद्र ने पोस्ट शेयर करके लिखा है, 'बात समय की नहीं होती है। बात हमेशा प्रायोरिटी की होती है। अगर कोई चीज आपकी प्रायोरिटी है तो आप समय निकाल ही लेंगे।' जबकि महवश ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह दूसरों की जिंदगी को अब और फिक्स नहीं करेंगी।