'बिग बॉस 19' के बाद कलर्स पर नया रियलिटी शो 'द 50' आने वाला है। इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स शामिल होने वाले हैं। यह खेल 26 दिनों तक चलेगा। शो में टीवी स्टार और सोशल मीडिया के पॉपुलर इन्फ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। शो में शामिल होने वाले ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को आपने किसी न किसी रियलिटी शो में पहले देखा होगा। हालांकि इस शो को कौन होस्ट कर रहा है। अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। शो के होस्ट को शेर की पहचान के साथ सीक्रेट रखा गया है।
यह शो एक भव्य महल में हो रहा है जिसमें 6 बेडरूम और 3 गेमिंग एरिना हैं। घर में कोई किचन ऐरिया नहीं है लेकिन कंटेस्टेंट्स को हर पल खाना उपलब्ध कराया जाएगा। गेमिंग एरिना में टास्क होंगे। जो टास्क हारेगा उसे असुरक्षित जोन में रहना होगा। महल में कुल 110 कैमरे लगे हैं। शो के 50 कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं जो शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा की झांकी, थीम से लेकर सबकुछ जानें
इन कंटेस्टेंट्स को लेकर हो रही हैं चर्चा
सपना चौधरी
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 'बिग बॉस 11' में उन्होंने अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। लंबे समय के बाद सपना किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रही हैं।
निक्की तंबोली
मराठी अभिनेत्री निक्की तंबोली रियलिटी शोज की क्वीन हैं। वह 'बिग बॉस 14', 'बिग बॉस मराठी 5' और 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' में नजर आ चुकी हैं। इस शो में वह अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ नजर आएंगी।
प्रिंस नरूला
लंबे समय के बाद प्रिंस नरूला किसी रियलिटी शो में वापसी कर रहे हैं। वह 'बिग बॉस 9' के विनर रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह 'रोडीज' के गैंग लीडर भी हैं। प्रिंस के साथ उनकी पत्नी
युविका चौधरी भी नजर आएंगी।
दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल रियलिटी शो का जाना माना नाम है। वह 'स्पिलिट्स विला', 'एस ऑफ स्पेस' और 'बिग बॉस ओटीटी 1' की विनर रह चुकी हैं। शो में वह दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर इन 7 फिल्मों ने उड़ाया था गर्दा, क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी रिकॉर्ड
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया 7 साल बाद किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेंगी। वह 'बिग बॉस 6' में नजर आई थीं। अपने बेबाक अंदाज के लिए उन्हें जाना जाता है।
मनीषा रानी
एंटरटेनमेंट क्वीन मनीषा रानी भी इस शो में हिस्सा शामिल हो रही हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद वह झलक दिखला जा 11 में नजर आई थीं और शो की विनर भी थीं। हाल ही में मनीषा रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आई थी।
रजत दलाल
रजत दलाल बिग बॉस 18 में नजर आए थे। वह सोशल मीडिया का पॉपुलर चेहरा है। शो में उन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेंड हैं। इसके अलावा शो में बेबिका धुर्वे, दिग्विजय राठी, खानजादी, मिस्टर फैजू, श्रुतिका अर्जुन, लक्षय कौशिक, अर्चना गौतम समेत अन्य कलाकारों के नाम पर खूब चर्चा हो रही है।