logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धुरंधर का गाना FA9LA हुआ ट्रेंड, जिसने अक्षय खन्ना को बनाया स्टार, कौन हैं रैपर?

'धुरंधर' ने अक्षय खन्ना को स्टार बना दिया है। फिल्म से उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कौन सा है वह गाना जिस पर पूरा इंडिया वाइब कर रहा है।

akshaye khanna

अक्षय खन्ना, Photo Credit: Social Media

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय की हो रही है।

 

अक्षय ने इस फिल्म में पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड डॉन रहमान डकैत का रोल प्ले किया है। फिल्म के एक सीन में वह एक महफिल में डांस करते हुए पहुंचते हैं। उनके चेहरे पर कुटील हंसी नजर आती है। अब फिल्म का गाना Fa9la जमकर वायरल हो रहा है। साथ में लोग अक्षय के डांस के भी मुरीद हो गए। सोशल मीडिया पर लोग इस पर खूब मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्या 'धुरंधर' में कुणाल कामरा ने भी किया काम? सच जान लीजिए

क्यों चर्चा में है Fa9la गाना?

अक्षय पर फिल्माया Fa9la गाना बहरीन का है जिसे फ्लिपराची ग्रुप ने कंपोज किया है। यह गाना साल 2024 में रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। धुरंधर में इस गाने का इस्तेमाल दोबारा किया गया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

कौन हैं रैपर फ्लिपराची?

फ्लिपराची का असली नाम हुस्साम अस्सिम है। हुस्साम एक बहरीन रैपर हैं जो अरब में बहुत पॉपुलर है। फ्लिपराची ने 12 साल की उम्र में तय कर लिया था कि उन्हें म्यूजिक में अपना नाम बनना है। वह यंग ऐज से ही रैपिंग कर रहे हैं। 2003 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। Ee Laa, Shino AlKalam Hatha, Shoofha and Nayda फ्लिपराची उनके पॉपुलर गाने हैं।

 

यह भी पढ़ें- विक्रम भट्ट को जेल क्यों हो गई? जिस केस में फंसे हैं, उसकी पूरी कहानी

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने तीन दिनों में 150 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

 

 

 

 

 


और पढ़ें