logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमीषा ने यंग ऐक्ट्रेसेज की खोली पोल, बताया कैसे चलता है पैसे और फेक पीआर का गेम?

अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर यंग ऐज ऐक्ट्रेसेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि नई हीरोइन पैसा देकर अपना नाम ट्रेंड करवाती हैं और खुद को सुपरस्टार का टैग दिलवाती हैं।

ameesha patel

अमीषा पटेल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पोस्ट में कुछ ऐसी बातें बोल दी हैं जिससे सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री को लेकर बहस छिड़ गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में फेक पीआर और यंग ऐक्ट्रेसेज को लेकर कई दावे किए हैं जिससे जानकर लोग हैरान हो गए हैं। 

 

अमीषा ने अपने एक्स पर कई सारे ट्वीट्स किए हैं जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की नई अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं अमीषा ने क्या कहा?

 

यह भी पढ़ें: इमोशन से भरपूर है 'दादी की शादी', नीतू कपूर की दमदार ऐक्टिंग ने जीता दिल

यंग ऐक्ट्रेसेज पर भड़कीं अमीषा पटेल

अमीषा ने लिखा, 'अपने आप को सुपरस्टार तभी बुलाओ जब तुम्हारी फिल्म ने इतिहास रच दिया हो तब तक खुद को पीआर गेम की मदद से सुपरस्टार मत हो। सॉरी लेकिन कढ़वा सच यही है।' उन्होंने आगे लिखा, 'बहुत सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने करियर में एक भी सोलो हिट नहीं दे पाईं लेकिन खुद को स्टार बुला रही हैं। साल में 2-2 फिल्में करके और सेट पर घूमने से कोई स्टार नहीं है। आप बस एक प्रोजेक्ट ऐक्टर बनते हैं जो कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर रहा है।'

 

 

 

 

 

 

अमीषा ने आगे कहा, 'कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी फिल्में 200 करोड़ रुपये नहीं कमाती है लेकिन वे पैसे के दम पर खुद को नंबर 1 या नंबर 2 की स्टार बुलाती हैं। आज के समय में 100 करोड़ रुपये की फिल्म कोई बड़ी बात नहीं है। हम 2000 में नहीं बल्कि 2026 में है। स्टार तभी ग्लोबल स्टार बनता है जब उनकी फिल्म दुनियाभर में कमाई कर रही है। असली स्टारडम तभी है जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलें। यह पीआर गेम बंद होना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' में जिस एक्टर के बेटे बने हैं अक्षय, उम्र में उनसे कितने बड़े हैं?

'गदर 3' को लेकर दिया अपडेट

अमीषा ने लिखा, 'कहो ना प्यार है, 'गदर 1', 'गदर 2'। एक नहीं पर 3 सबसे बड़ी हिट फिल्में अपने को स्टार्स के साथ दी हैं। इन फिल्मों का फुटफॉल आज तक सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं मेरे को स्टार्स की भी यह सबसे बड़ी फिल्में हैं लेकिन मेरा फेक पीआर अन्य अभिनेत्रियों के मुकाबले कमजोर है।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'गदर 3 आएगी और जब आएगी तब थिएटर्स में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद की बहुत जरूरी है। गदर जैसे ब्रांड के लिए 500 करोड़ रुपये बहुत कम है। इस बार और बड़ा धमाका होगा।'

Related Topic:

और पढ़ें